Viral Video: अपने घरों की दूसरी और तीसरी मंजिल की खिड़कियों और दरवाजों को एक बार अच्छे से चेक कर लें, क्योंकि अब चोर सिर्फ चोर नहीं रहे, बल्कि स्पाइडरमैन चोर हो गए हैं। चौंकिए नहीं, यह सही बात हैं। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कानपुर (Kanpur) जिले से एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हुआ है, जिसे देखकर आपके होश उड़ जाएंगे।
सरकारी अधिकारी के घर से लाखों की चोरी
घटना कानपुर जिले के कल्याणपुर की कृष्णा विहार कॉलोनी की है। यहां एक सरकारी अधिकारी की कोठी है। सोमवार रात को उनके घर से लाखों रुपयों के गहने और नगद पैसा चोरी हो गया। मंगलवार सुबह इसकी जानकारी हुई। अधिकारी के घर का मामला होने पर पुलिस भी हरकत में आ गई। पुलिस ने गहराई से जांच करने के लिए फोरेंसिक टीम को मौके पर बुला लिया। टीम ने घटनास्थल की जांच की और कुछ फिंगर प्रिंट्स उठाए।
सीसीटीवी फुटेज में दिखे चोर
शाम को ध्यान आया कि घर में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। घरवालों ने जब फुटेज खंगाले तो उनके होश उड़ गए। यहां आपको बता दें कि चोरों को देखकर परिवार वालों के होश नहीं उड़े, बल्कि दीवारों पर चलने के उनके अंदाज को देखकर सभी हक्के-बक्के रह गए। परिवार वालों ने पुलिस तत्काल इसकी सूचना दी, जिसे देखकर पुलिस भी हैरान-परेशान रह गई। पुलिस अब चोरों की तलाश में जुट गई है।
अलीगढ़ में तैनात हैं अधिकारी, बहू-बेटी थे घर पर
कानपुर पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि कृष्णा विहार में भरत मिश्रा का घर है। वर्तमान में वह अलीगढ़ जिले में जिला परियोजना अधिकारी के पद पर तैनात हैं। घर में उनके बेटे की पत्नी माधुरी और बेटी आयुषी रहती हैं। बताया गया है कि कोरोनाकाल में उनके बेटे की मौत हो गई थी। सोमवार रात घर में चोरी की घटना हुई, जिसका पता मंगलवार सुबह लगा। पीड़ित परिवार ने बताया कि चोर घर से 6 लाख रुपये के गहने और करीब 20 हजार की नगदी चोरी करके ले गए हैं।
संबंधित खबरें
सीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
3 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
7 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
8 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
11 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
13 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 day agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 day agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines