Viral Video: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कानपुर (Kanpur) जिले से चोरों का एक दुस्साहसिक मामला सामने आया है। यहां चोरों ने स्कूटी सवार एक महिला अधिकारी को पहले रोका, फिर उसके बाद उनके गले से चेन तोड़ कर फरार हो गए। लूट की यह घटना वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। यह फुटेज अब सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रही है।
MES में सीनियर अधिकारी है पीड़िता
जानकारी के मुताबिक घटना कानपुर के चकेरी क्षेत्र की है। मूलरूप से यूपी के फतेहगढ़ की रहने वाली प्रेमलता चकेरी के एयरफोर्स स्टेशन में एमईएस की सीनियर अधिकारी हैं। चकेरी इलाके की बंगाली कॉलोनी में किराए पर रहती है। गुरुवार को वह अपनी ड्यूटी खत्म करके घर जा रही थीं। तभी रास्ते में एक गली में बाइक सवार दो युवकों ने अपनी बाइक आगे लगाकर रोक लिया।
अचानक गले से चेन तोड़ कर हुए फरार
इसके बाद अपनी बाइक को वापस करने लगे। महिला अधिकारी का जब ध्यान बाइक सवार की ओर था तो दूसरे बदमाश ने उनके गले से चेन तोड़ ली और दोनों बाइक पर बैठ कर फरार हो गए। महिला अधिकारी की स्कूटी गिर गई। उन्होंने शोर भी मचाया, लेकिन आरोपी भाग निकले। इसके बाद उन्होंने पुलिस को घटना की सूचनी दी। घटनास्थल के पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में यह पूरा मामला कैद हो गया है।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया
महिला अधिकारी ने थाना पुलिस को मामले की तहरीर दी है। वहीं थाना प्रभारी अंजन कुमार ने बताया कि महिला अधिकारी के साथ घटना हुई है। पुलिस ने उनकी तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही चोरों की गिरफ्तारी की जाएगी।
संबंधित खबरें
सीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
2 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
7 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
7 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
11 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
12 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 day agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 day agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines