Viral Video: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कानपुर (Kanpur) शहर में इस समय आदमखोर तेंदुए (Leopard) की दहशत फैली हुई है। पहले तो लोगों में महज चर्चाएं ही थीं, लेकिन अब आदमखोर के हमले के वीडियो सामने आने लगे हैं। फिलहाल इस तेंदुए का एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है। वह आबादी में घुसकर लोगों का शिकार कर रहा है।
आईआईटी कानपुर कैंपस में घुसा है
जानकारी के मुताबिक आईआईटी कानपुर क्षेत्र में एक तेंदुआ घुस आया है। पिछले माह 25 अक्टूबर के दिन इस तेंदुए को परिसर में देखा गया था। अधिकारियों ने वन विभाग को मामले की जानकारी दी। इसके 24 घंटे बाद ही कैंपस के नेशनल शुगर इंस्टिट्यूट क्षेत्र में फिर से इसे देखा गया। लगातार दिख रहे तेंदुए से लोगों में दहशत फैल गई है।
पहले इमारत पर चढ़ा, पत्थर मारा तो गिर गया
सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो आईआईटी कानपुर कैंपस का है। वीडियो में दिख रहा है कि तेंदुआ एक इमारत पर चढ़ने की कोशिश कर रहा है। इमारत की छत पर कुछ लोग मौजूद हैं। लोगों ने उसे पत्थर मारा तो वह नीचे गिर गया। इसके बाद पास की एक सड़क की ओर भागा।
सड़क पर जा रहे बाइक सवार पर झपट्टा
तभी सड़क से एक बाइक सवार गुजर रहा था। इसके बाद आदमखोर तेंदुए ने बाइक सवार पर झपट्टा मार दिया। दहशत में बाइक समेत सवार सड़क पर गिर गया। आसपास के लोग उसकी ओर भागे। एक व्यक्ति हाथ में पत्थर लेकर भागा तो तेंदुए ने उस पर भी हमला कर दिया। पास ही एक मैदान में मौजूद लोग भी तेंदुए को देख भागते दिख रहे हैं।
इलाके में लगाए इतने कैमरे
कानपुर की डीएफओ श्रद्धा यादव ने बताया कि तेंदुए की खोज में अलग-अलग स्थानों पर 7 कैमरे लगाए गए हैं। वन विभाग की 4 टीमें भी उसे पकड़ने के लिए लगी हैं। उन्होंने कहा कि यदि इस प्रक्रिया से तेंदुआ हाथ नहीं आता है तो फिर विभाग की ओर बड़ा अभियान चलाया जाएगा। वहीं कैंपस में रहने वाले छात्रों को जरूरी होने पर ही घरों से निकलने के लिए कहा गया है। विभाग लगातार नजर बनाए हुए है।
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 hrs agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
11 hrs agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
12 hrs agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
14 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
1 day agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
1 day agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
1 day agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
1 day agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
1 day agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines