Viral Video: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कानपुर (Kanpur) जिले से एक हैरान कर देने वाली मामला सामने आया है। अपराधियों के प्रति सख्त दिखने वाली पुलिस अब उन पर मेहरबान नजर आ रही है। जेल में बंद दो कैदियों को पुलिस वालों ने एंबुलेंस में बैठाकर खूब मजे कराए। सिगरेट के सुट्टे लगवाए तो होटल का खाना भी खिलाया।
इतना ही नहीं पुलिस ने खुद भी कैदियों के साथ मजे किए, लेकिन ये मजे अब सजा बन गए हैं। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस कमिश्नर ने पुलिस कर्मियों के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। कार्रवाई के बाद महकमे में हड़कंप है।
देखें वीडियो
दो कैदियों को अस्पताल लेकर गई थी पुलिस
पुलिस की अक्सर अपराधियों को न पकड़ पाने या फिर कार्रवाई ने करने पर किरकिरी होती है, लेकिन यहां मामला उल्टा ही हो गया। अब जेल में बंद कैदियों को बाहर लाकर मजे करने पर पुलिस की फजीहत हो रही है। मामला कानपुर जिला कारागार में बंद दो कैदियों से जुड़ा है। कैदी प्रकाश और यासिर अहमद को बीमारी के चलते डॉक्टर ने किसी अन्य अस्पताल में दिखाने की सलाह दी थी।
पांच पुलिस वाले लेकर गए थे दोनों कैदियों को
कागजी कार्यवाही के बाद दोनों कैदियों को एंबुलेंस से एलएलआर अस्पताल ले जाया गया था। उनके साथ एचसीपी सुरज पाल सिंह और सिपाही संदीप त्यागी, पुलिस लाइन से अभय कुमार से पांच पुलिस कर्मियों को भेजा गया था। आरोप है कि दोनों कैदियों को अस्पताल में दिखाने के बाद गुलछर्रे उठवाए गए। एंबुलेंस में बैठाकर तीन घंटे कर शहर की सड़कों पर आराम से घुमाया गया।
कैमरे के सामने मुंह छिपाते दिखे पुलिस वाले
एक स्थान पर एंबुलेंस को रोककर एचसीपी ने खुद भी सिगरेट पी और कैदियों को भी सिगरेट के छल्ले उड़वाए। इसके बाद सभी ने होटल से मंगाकर एंबुलेंस में खाना भी खाया। तभी वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बना लिया। कैमरे को देखकर पुलिस कर्मियों के होश उड़ गए। हैरानी तो तब हुई, जब एंबुलेंस में एक सिपाही अपने जूते खोलकर आराम से बैठा था।
https://twitter.com/AHindinews/status/1580279127894265857
अभी पढ़ें – दिल्ली में एजुकेशन जोन-2 की वार्षिक एथलीट मीट शुरू, मनीष सिसोदिया ने मशाल जलाकर किया शुभारंभ
सभी पुलिसकर्मियों पर जांच के बाद होगी कड़ी कार्रवाई
वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस के अधिकारी हरकत में आए। कानपुर के पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड ने बताया कि जिला कारागार के कैदियों को मेडिकल चेकअप के लिए रेफर किया था। 5 पुलिसकर्मी एंबुलेंस में कैदियों को लेकर गए थे। वीडियो सामने आने के बाद मामले की जांच के आदेश दिए हैं। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
हरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
37 mins agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
5 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
21 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
22 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
2 days agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
3 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines