Viral Video: कानपुर में रामलीला के बीच अचानक हुआ ऐसा डांस, फिर शर्म से झुक गया दर्शकों का सिर, देखें
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Viral Video: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कानपुर (Kanpur) जिले से बेहद चौंकाने वाला वीडियो (Viral Video) सामने आया है। यहां रामलीला के मंचन के दौरान आयोजकों ने अचानक स्टेज पर ही एक ऐसी हरकत करा दी कि लोग शर्म से पानी-पानी हो गए। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर जमकर वायरल हो रहा है। बता दें कि एक दिन पहले अमरोहा जिले से भी एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर आया था।
जानकारी के मुताबिक सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह वीडियो कानपुर या महोबा जिले का बताया जा रहा है। यहां एक गांव में रामलीला का मंचन कराया जा रहा था। बताते हैं कि इसी धार्मिक कार्यक्रम में आयोजकों ने बार बालाओं को बुला लिया। उन्होंने फिल्मी गानों पर आपत्तिजनक और अभद्र डांस किया। इस दौरान वहां काफी संख्या में लोग और बच्चे भी मौजूद थे।
https://twitter.com/news24tvchannel/status/1590220451720355840
काफी देर तक बालाओं ने यहां फिल्मी गानों पर ठुमके लगाए। इसी दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने रामलीला के दौरान हुए इस डांस का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने आपत्ति जताई है। पुलिस और प्रशासन से इस मामले में कार्रवाई की भी मांग की गई है।
बता दें कि एक दिन पहले उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से भी ऐसा ही वीडियो सामने आया था। यहां लगने वाले तिगरी गंगा मेले में एक स्थानीय नेता की ओर से सेवा शिविर लगाया गया था। रात होते ही इस सेवा शिविर में रागिनी पार्टी को बुला लिया गया। जहां महिला डांसरों ने फिल्मी गानों पर अभद्र डांस किया। उस पार्टी के एक पदाधिकारी की ओर से कहा गया है कि उन्हें इस मामले की जानकारी ही नहीं है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: