Viral Video: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कन्नौज (Kannauj) जिले में एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। यहां एक तांगे वाले ने बीच सड़क पर पुलिस वाले की पिटाई कर दी। पिटाई भी हाथ-पैर से नहीं बल्कि तांगा हांकने वाले चाबुक से की है। नजारा देख मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल किया है।
कन्नौज में स्टेशन जाने वाले रास्ते की घटना
जानकारी के मुताबिक वीडियो कन्नौज के सरायमीरा इलाके का बताया जा रहा है। स्टेशन की ओर जाने वाले रास्ते पर एक पुलिस वाले ने तांगे वाले से अभद्रता कर दी। इसके बाद उसको गुस्सा आ गया। बताया गया है कि पहले दोनों में कहासुनी हुई। फिर तांगे वाले ने अपना चाबुक निकाल पर पुलिस की पिटाई कर दी। एक के बाद एक कई चाबुक मारे।
जमा हो गई भीड़, बनाने लगे वीडियो
बीच सड़क पर हो रहे घटनाक्रम को देखकर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। लोगों ने दोनों को अलग करने बजाए उनका वीडियो बनाना शुरू कर दिया। तभी अचानक से पुलिस वाले ने भी तांगे वाले को पकड़ लिया। उसे जमीन पर पटक कर उसका मुंह दबा दिया। काफी देर बाद कुछ लोगों ने मौके पर पहुंच कर दोनों को अलग कराया।
पुलिस वाले की पहचान नहीं, जांच हो रही
बताया जा रहा है कि पुलिस वाला नशे में था। उसने तांगे वाले से अभद्र टिप्पणी कर दी थी। वहीं पुलिस वाले की पहचान नहीं हो पाई है। कन्नौज पुलिस का कहना है कि किसी ओर से शिकायत नहीं की गई है। पुलिस वाले की पहचान कराई जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पुलिस वाला किसी दूसरे जिले का है।
संबंधित खबरें
पूजा कर रही मुस्कान, साहिल परेशान... ब्लू ड्रम मर्डर में आज सजा का फैसला
24 mins agoसीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
13 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
18 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
19 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
22 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
1 day agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 day agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 day agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines