Viral Video: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के उरई (Orai) जिले में कोर्ट परिसर स्थित मीडिएशन सेंटर (Mediation Center) पर एक दंपति में जमकर लात-घूसे और जूते-चप्पलें चलीं। घटना को देख मौके पर हड़कंप मच गया। पुलिसवालों और वकीलों ने दोनों पक्षों को जैसे-तैसे अलग करा कर शांत कराया। कोर्ट परिसर में हुई इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा है।
मीडिएशन सेंटर में तारीख पर पहुंचे थे दोनों
जानकारी के मुताबिक जिले के कोतवाली क्षेत्र के मगरोल निवासी भूरी देवी और उसके पति देवकीनंदर के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है। मामला पुलिस तक पहुंच गया तो पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता कराने के लिए मीडिएशन सेंटर भेज दिया। उरई कोर्ट परिसर स्थित मीडिएशन सेंटर में सोमवार को दोनों को तारीख पर बुलाया गया था। भूरी देवी और देवकीनंदन पक्ष के लोग सेंटर पर पहुंच गए।
कहासुनी के बाद हो गई मारपीट
मीडिएशन सेंटर पर बातचीत के दौरान दोनों ओर से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामला बढ़ गया। भूरी देवी और पति देवकीनंदन में लात-घूंसे और जूते-चप्पलें चालू हो गए। कोर्ट परिसर में हुई मारपीट के बाद हड़कंप मच गया। वहां मौजूद पुलिस वालों और वकीलों ने दोनों पक्षों को जैसे-तैसे शांत कराया। वहीं मौजूद किसी व्यक्ति ने इस घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
महिला ने पति पक्ष के खिलाफ दी तहरीर
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि कोर्ट परिसर में सीढ़ियों पर मारपीट करते हुए दंपति उतर रहे हैं। काफी संख्या में लोग भी मौजूद हैं, जो दोनों को अलग करने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं घटना के बाद भूरी देवी की ओर से पति देवकीनंदन और उसके पक्ष के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
13 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
13 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
16 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
16 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines