Viral Video: दो हिस्सों में बंटी लाइन पर दौड़ती मालगाड़ी, इंजन के साथ आधे डिब्बे पहुंच गए स्टेशन, फिर हुआ ये
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Viral Video: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सोनभद्र (Sonbhadra) जिले से एक अजीबोगरीब मामला मामला सामने आया है। यहां ट्रैक पर दौड़ती एक मालगाड़ी (Goods Train) दो हिस्सों में बंट गई। हैरानी की बात यह है कि इस मामले की जानकारी न तो ड्राइवर को हुई और न ही ट्रेन के गार्ड को हुई।
काफी देर कर बाद घटना पता चली तो हड़कंप मच गया। वहीं ट्रेन के आधे हिस्से के पास खड़े लोगों ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
घटना सोनभद्र जिले के खैराही स्टेशन के पास की है। एक मालगाड़ी स्टेशन की ओर जा रही थी। तभी स्टेशन से करीब एक किमी पहले ट्रेन की कपलिंग खुल गई या फिर टूट गई। इस कारण आधी ट्रेन पीछे ही रह गई। जबकि इंजन के साथ करीब आधे डिब्बे एक किमी दूर स्टेशन तक पहुंच गए। काफी देर होने पर ट्रेन के गार्ड ने वायरलेस फोन पर ड्राइवर से बात की।
पता चला कि वे तो स्टेशन पर खड़े हैं। जानकारी के मुताबिक ट्रेन के आधे डिब्बे एक मानवरहित क्रॉसिंग पर खड़े रह गए इस कारण मौके पर भीषण जाम लग गया। सूचना पर रेलवे के अधिकारी रेलवे के इंजीनियर मौके पर पहुंच गए। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: