Viral Video: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजियाबाद (Ghaziabad) में एक लड़की को एलिवेटिड हाईवे पर कार रोककर दिलकश अदाएं बिखरते हुए रील्स (Reels) बनाना भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद गाजियाबाद पुलिस (Ghaziabad Police) ने 17000 रुपये का चालान काटा है। पुलिस ने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन हुआ है।
वायरल वीडियो पहुंचा पुलिस के पास
जानकारी के मुताबिक रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में एक युवती लाल रंग की कार के साथ खड़ी दिखाई दी। इतना ही नहीं, लड़की फिल्मी गाने पर अदाएं दिखाते हुए रील्स बना रही है। यह वीडियो वायरल होते हुए गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस तक पहुंच गया। जांच में सामने आया कि वीडियो गाजियाबाद के एलिवेटिड हाईवे का है।
वीडियो आने के एक घंटे के भीतर हुई कार्रवाई
गाजियाबाद के एडीसीपी ट्रैफिक रामानंद कुशवाहा ने बताया कि यातायात नियमों के उल्लंघन के तहत गाड़ी का चालान किया गया है। मोटर व्हीकल एक्ट में कार्रवाई की गई है। साथ ही एलिवेटिड हाईवे पर गाड़ी रोककर वीडियो बनाना अपराध है। बताया गया है कि वीडियो वायरल होने के एक घंटे ही यह कार्रवाई की गई है।
बुलट पर बीयर पीते वीडियो भी आया था
कुछ दिन पहले ही पुलिस ने गाजियाबाद के एक हाईवे पर बुलट बाइक चलाते समय बीयर पीने का वीडियो वायरल होने के बाद भी कार्रवाई की थी।
संबंधित खबरें
सीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
10 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
15 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
15 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
19 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
20 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 day agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 day agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines