Viral Video: गाजियाबाद में लिफ्ट में 25 मिनट तक फंसी रही तीन मासूम, ऐसे देती रहीं एक दूसरे को दिलासा
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Viral Video: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजियाबाद (Ghaziabad) जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक अपार्टमेंट की लिफ्ट में तीन मासूम बच्चियां करीब 25 मिनट तक फंसी रहीं। घटना की जानकारी के बाद हड़कंप मच गया। बच्चियों के परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। बच्चियां का रोते-बिलखते हुए वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक घटना गाजियाबाद के एसोटेक द नेस्ट सोसाइटी की है। यहां 29 नवंबर का एक सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि 8 या 9 साल तक की तीन बच्चियां लिफ्ट में फंसी हुई हैं। तीनों बच्चियां घबराई हुईं हैं। एक बच्ची अपने हाथों से लिफ्ट के दरवाजे को खोलने का प्रयास कर रही है, लेकिन वह दरवाजा खोल नहीं पाती। मदद के शोर भी मचाती हैं, पर कोई सुन नहीं पाता।
गाजियाबाद : सोसायटी की लिफ्ट में 25 मिनट तक फंसे रहे 3 बच्चे
◆ परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
◆ मामले में FIR दर्ज़ pic.twitter.com/RDfSwBGAxy
— News24 (@news24tvchannel) December 1, 2022
खुद को खतरे में देख तीनों बच्चियां एक दूसरे को दिलासा देते हुए दिखाई दे रही हैं। लाख कोशिशों के बाद भी वह सफल नहीं हो पाती है। एक बच्ची के माता-पिता की पुलिस शिकायत में कहा गया है कि वे 20-25 मिनट तक फंसे रहे और उनकी जान को खतरा था। आरोप लगाया कि लोग अक्सर इमारत की लिफ्ट में फंस जाते हैं।
सोसायटी में रहने वाले लोगों का आरोप है कि उनकी कई शिकायतों को सोसायटी प्रबंधन की ओर से नजरअंदाज कर दिया जाता है। लिफ्ट की इस समस्या से बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों को गंभीर खतरा है। कभी भी गंभीर दुर्घटना हो सकती है। अभिभावक का कहना है कि बच्चे अब लिफ्ट का इस्तेमाल करने से डर रहे हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: