Viral Video: यूनिफॉर्म पहनकर सड़क पर मायूस घूम रहा था बच्चा, फिर पुलिस ने किया ऐसा, खुशी से झूम उठा, देखें
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Viral Video: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की गाजियाबाद (Ghaziabad) कमिश्नरेट पुलिस का एक मानवीय चेहरे सामने आया है। यहां पुलिस को एक बच्चा स्कूल ड्रेस में सड़क पर मिला। पुलिस ने जब इसका कारण पूछा तो बच्चे ने अपनी दुखभरी कहानी सुनाई, जिसे सुनकर पुलिस का दिल भी पसीज गया। बच्चे को सांता की ड्रेस दिलाने के साथ ही थाने उससे केट भी कटवाया। अब इन खूबसूरत पलों का वीडियो (Viral Video) सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक कुछ राहगीरों ने एक बच्चे को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर मायूस हालत में घूमते हुए देखा। उसने स्कूल यूनिफॉर्म पहन रखी थी और कंधे पर बैग था। लोगों ने पुलिस को फोन करके इसकी जानकारी दी। लोगों को आशंका थी कि वह अपने साथ कुछ अनहोनी न कर ले।
और पढ़िए – सड़क पर तेज रफ्तार दौड़ती दो फॉर्च्यूनर कारें, फिर ब्रेक लगाकर ऐसे किया स्टंट, अब तलाश रही पुलिस
सूचना पर पुलिस की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। बच्चे से बात करने के बाद पुलिसवाले उसे थाने ले आए। बच्चे ने पुलिस को बताया कि वह गाजियाबाद की खोड़ा कॉलोनी का रहने वाला है। उसका जन्मदिन था। माता-पिता ने न तो उसके लिए केक मंगाया और न ही उसके लिए सांता की ड्रेस दिलाई। इस पर पुलिस वालों की भी आंखें भर आईं।
कौशांबी थाना प्रभारी प्रभात दीक्षित ने बताया कि उन्हें बच्चे के बारे में सुबह करीब 10.30 बजे के आसपास सूचना मिली थी। जानकारी पर सामने आया कि शनिवार को बच्चे ने अपनी मां से सांता की ड्रेस दिलाने के लिए कहा था, लेकिन किन्हीं कारणों से उन्होंने मना कर दिया। इस पर दुखी सड़क पर घूम रहा था।
इसके बाद थाना प्रभारी ने बच्चे के लिए एक सांता की ड्रेस और केक मंगाया। बच्चे के माता-पिता को भी थाने पर बुलाया गया। थाना पुलिस और परिवार वालों के साथ बच्चे ने खुशी-खुशी सांता की ड्रेस पहन कर केक काटा। थाने में बच्चे के लिए पुलिस वालों की इस नेक भावना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: