Viral Video: गार्डन गैलेरिया मॉल के पब में चले लात-घूंसे, पुलिस बोली- इसलिए हुड़दंगियों ने किया बवाल

Gardens Galleria mall

Viral Video: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नोएडा (Noida) के सेक्टर-38 स्थित गार्डन गैलेरिया मॉल (Gardens Galleria mall) के एक रेस्ट्रो-बार में गुरुवार रात कथित तौर पर शराब के नशे में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

दो गुटों के बाद कहासुनी के बाद मारपीट

वीडियो सामने आने के बाद नोएडा पुलिस ने पुष्टि करते हुए बताया है कि घटना सेक्टर-39 थाना क्षेत्र के गार्डन गैलेरिया मॉल के बार में हुई। सामने आया है कि दो गुटों में पहले कहासुनी हुई इसके बाद मारपीट शुरू हो गई। पुलिस का कहना है कि मारपीट का कारण अभी सामने नहीं आया है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन

लोगों ने मारपीट के बनाए वीडियो

जानकारी के मुताबिक बार में शराब पीने के बाद दो पक्ष मारपीट पर उतार आए। घटना के बाद बार में मौजूद लोगों ने भयंकर लड़ाई के वीडियो बना लिए। पुलिस ने कहा कि विवाद में शामिल दोनों पक्ष कथित तौर पर नशे में थे। घटना के एक वीडियो में देखा जा सकता है कि हाथापाई के दौरान लोग एक-दूसरे को धक्का दे रहे हैं।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

नोएडा के एडिशनल डीसीपी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि बार में मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद नोएडा सेक्टर 39 थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बार में लगे सीसीटीवी फुटेज को देखा जा रहा है। घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की पहचान की जा रही है।

विज्ञापन

पहले भी हुई थी बड़ी घटना

बता दें कि साली अप्रैल में गार्डन गैलेरिया मॉल के एक पब में झगड़े के दौरान 30 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना में मरने वाले की ब्रजेश राय के रूप में पहचान हुई थी। वह अपने ऑफिस के साथियों के साथ यहां गए थे। पब में बिल को लेकर रेस्तरां के कर्मचारियों के साथ कुछ लोगों का झगड़ा हुआ था। सुरक्षा गार्डों, बाउंसरों और अन्य कर्मचारियों द्वारा कथित तौर पर हमले में यह घटना हुई थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ