Viral Video: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बुलंदशहर (Bulandshahr) जिले से एक खौफनाक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो (Viral Video) को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि बदमाश कितने बैखौफ हो चुके हैं। सिर्फ दो बदमाशों ने महज 45 सेकेंड में पिस्टल के बल पर ज्वैलर्स की दुकान को साफ कर दिया। इतना ही नहीं आरोपियों ने दुकान के मालिक को गोली भी मार दी। घटना की सीसीटीवी फुटेज (CCTV Footage) सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा है।
दुकान मे घुसे थे दो बदमाश
घटना बुलंदशहर के धमैड़ा अड्डा के पास एक सराफ की दुकान की है। जानकारी के मुताबिक गुरुवार को दो बदमाश इश दुकान पर पहुंचे। दुकान में मालिक और कुछ ग्राहक मौजूद थे। बदमाशों ने आते ही पिस्टल तान दी। दुकान का मालिक और ग्राहक घबरा गए। उन्होंने सभी को बंधक बना लिया। इसके बाद लूट की वारदात की। यह घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
महिला ने निकलने की कोशिश की तो दी धमकी
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि दो बदमाश अचानक दुकान में घुसे। दुकान के मालिक पर पिस्टल तान देते हैं। तभी दुकान में मौजूद एक महिला निकलने की कोशिश करती है तो आरोपी उसे धमका रहे हैं। इसके बाद एक बदमाश अपना बैग निकालता है और तिजोरी में रखे गहनों को बैग में भर लेता है। सीसीटीवी फुटेज महज 45 सेकेंड का है।
दुकान के मालिक को मार दी गोली
लूट की वारदात के बाद बदमाशों ने दुकान के मालिक राहुल को गोली मार दी और भाग निकले। बदमाशों के भागने के बाद पीड़ित ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है। अब घटना के चौथे दिन दुकान का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
संबंधित खबरें
यूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
5 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
7 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
10 hrs agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
10 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
11 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
13 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
14 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
14 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
14 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines