हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Viral Video: एनकाउंटर में पड़ी गोली तो बदमाश बोला- मैं अपराध की दुनिया छोड़ दूंगा, सबसे मिलकर चलूंगा

विज्ञापन

Viral Video: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बुलंदशहर (Bulandshahr) जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने एनकाउंटर के बाद एक बदमाश को पकड़ा। इस दौरान वह गोली लगने से घायल हो गया था। इसके बाद उसने जो कहा जो वह अब सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

जानकारी के मुताबिक घटना हाल ही की है। यहां पुलिस ने सूचना के आधार पर बदमाशों की घेराबंदी की। मुठभेड़ शुरू हो गई। इसके बाद पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। घायल होने के बाद किसी ने उसका वीडियो बना लिया। वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

https://twitter.com/news24tvchannel/status/1598239493147852801

विज्ञापन

बदमाश बोला- प्रशासन से मिलकर चलूंगा

सोशल मीडिया पर आए वीडियो में बदमाश कह रहा है कि मैं अपराध की दुनिया को छोड़ दूंगा। कुछ भी गलत काम नहीं करूंगा। प्रशासन से मिलकर चलूंगा। कुछ भी नहीं करूंगा। वीडियो में यह भी देखा जा सकता है घटनाक्रम रात का है। बदमाश को किसी स्थान पर बैठा रखा है। हालांकि इसके बारे में पुलिस की ओर से कोई भी बयान नहीं आया है।

नोएडा में भी हुए खून एनकाउंटर

बता दें कि प्रदेश में पिछले कुछ दिनों में हर जिले से लगातार एनकाउंटर की खबरें सामने आ रही हैं। नोएडा में हाल ही में पुलिस ने एक ही दिन में तीन एनकाउंटर करके कई बदमाशों को पकड़ा था। वहीं कुछ समय पहले एक बदमाश को पुलिस एनकाउंटर के दौरान पैर में गोली लगी थी। इसके बाद घाव ज्यादा होने पर उसका पैर काटना पड़ा था।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola