Viral Video: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के लखनऊ (Lucknow) से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां स्टेज पर दुल्हे को वरमाला पहनाने के बाद ही दुल्हन को चक्कर आए और वहीं गिर पड़ी। परिवारवाले उसे अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वहीं डॉक्टरों ने जब परिवार वालों को उसकी मौत का कारण बताया तो उनके भी होश उड़ गए। अब इस शादी का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा है।
मलिहाबाद में आई थी बेटी की बारात
घटना लखनऊ के मलिहाबाद की है। यहां के गांव भदवना के रहने वाले राजपाल की बेटी शिवांगी की शुक्रवार को शादी थी। राजपाल ने लखनऊ के बुद्धेश्वर में रहने वाले लड़के से उसका रिश्ता तय किया था। तय कार्यक्रम के तहत लड़के वाले बारात लेकर राजपाल के घर पहुंचे। यहां पर स्वागत के बाद खाना-पीना हुआ। उसके बाद स्टेज का कार्यक्रम चल रहा था। वर-वधु दोनों स्टेज पर खड़े थे। सभी रिश्तेदार उनके आसपास मौजूद थे।
स्टेज पर ही गिर पड़ी दुल्हन, मचा हड़कंप
तभी अचानक शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। बताया गया है कि जैसे ही वर-वधु ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई, वैसे ही दुल्हन शिवांगी को चक्कर आ गया। वह स्टेज पर ही गिर गई। परिवार वाले उसे लेकर आनन-फानन में अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शादी में खुशियों के बीच शोक की लहर दौड़ गई।
वाराणसी में भी हुई थी ऐसे ही मौत
कुछ दिन पहले वाराणसी के मंडुआडीह इलाके में भी ऐसी ही घटना हुई थी। बड़ी पियारी क्षेत्र के रहने वाले मनोज विश्वकर्मा (40 वर्ष) अपने साले के बेटे की बारात में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। बारात लखनऊ जा रही थी। मनोज परिवार वालों के साथ खुशी में नाच रहे थे। तभी उन्हें हार्ट अटैक आया और उनकी मौत हो गई।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
3 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
3 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
6 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
6 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines