Viral Video: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के इटावा (Etawah) जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक लड़के ने राजधानी एक्सप्रेस के सामने आकर जान दे दी। यह घटना मौके पर लगे एक सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है। यह फुटेज अब सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा है। वहीं लड़के की मां की कहानी सुनकर आपका भी दिल दहल जाएगा।
कुछ लोगों ने मां-बेटे को बुरी तरह से पीटा
जानकारी के मुताबिक घटना इटावा जिले के भरथना कस्बे की है। यहां सलीम अपने परिवार के साथ रहता था। बताया गया है कि उसका इलाके के कुछ लोगों के साथ झगड़ा हुआ था। पीड़ित परिवार के मुताबिक रविवार को सलीम अपनी मां मुमताज के साथ जा रहा था। तभी बाजार में रेले क्रॉसिंग के पास आरोपियों ने उन्हें घेर लिया। सलीम को बाल पकड़ कर घसीटने लगे।
बचाने आई मां को भी बुरी तरह से पीटा
मां मुमताज ने जब सलीम को बचाने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उसको भी नहीं बख्सा। आरोप है कि उन्होंने मुमताज को भी बुरी तरह से पीटा। भद्दी-भद्दी गालियां दीं। मां का आरोप है कि उसकी पिटाई देख वह तड़प उठा। इस बेज्जइती को वह सहन नहीं कर पाया। तभी रेलवे लाइन पर खड़ा हो गया। कुछ ही सेकेंड में वहां से गुजरी राजधानी एक्सप्रेस से उसके चिथड़े उड़ गए।
सोशल मीडिया पर आया वीडियो
रेलवे लाइन के पास लगे एक सीसीटवी कैमरे में यह घटना पूरी तरह से कैद हो गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि भीड़ के बीच में से एक युवक रेलवे ट्रैक पर खड़ा होता है। तभी तेज रफ्तार राजधानी ने उसे काट डाला। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायलर हो रहा है। वीडियो को देख आपकी रूह भी कांप जाएगी।
संबंधित खबरें
अखिलेश यादव के खिलाफ मुकदमा दायर, हादसे में मुआवजा नहीं देने का आरोप
8 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
12 hrs agoLIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
18 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
18 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
22 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
22 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
1 day agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
1 day agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines