Viral Video: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सीतापुर (Sitapur) जिले में एक दरोगा ने बिना हेलमेट निकले बाइक सवारों का चालान काटा तो विधायक जी को गुस्सा आ गया। भड़के विधायक ने भीड़ के बीच दरोगा को फटकार लगाई। इतना ही नहीं उन्होंने सीओ को फोन लगाकर चेताया। कहा कि इन दरोगा जी की काफी शिकायतें आ रही हैं। भड़के हुए विधायक जी का वीडियो अब सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है।
चौकी पर तैनात दरोगा कर रहे थे चेकिंग
मामला सीतापुर जिले के मास्टरबाग चौकी क्षेत्र का है। यहां चौकी पर तैनात दरोगा शिव बहादुर सिंह बाइक सवारों की चेकिंग कर रहे थे। बिना हेलमेट, लाइसेंस और दस्तावेजों के पाए जाने पर उनका चालान कर रहे थे। इसी दौरान सिधौली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक मनीष रावत वहां पहुंच गए। पहुंचते ही उन्होंने दरोगा को फटकार लगाना शुरू कर दिया। मामला यहीं नहीं थमा। विधायक ने इलाके के क्षेत्राधिकारी (सीओ) को फोन लगा दिया।
भीड़ के बीच दरोगा को फटकारा
भीड़ के बीच खड़े विधायक ने फोन पर सीओ से दरोगा की शिकायत की। उनसे कहा कि इन दरोगा जी काफी शिकायतें आ रही हैं, लेकिन इनमें सुधार नहीं है। उन्होंने सीओ से कहा कि यदि कोई शख्स चौराहे के पास वाले मोहल्ले में रहता है और किसी काम से आया है, तो उसका ख्याल रखा जाए। इसके अलावा उन्होंने कहा कि काफी लोगों ने उन्हें फोन करके मामले की जानकारी दी। अब वह यहां से गुजर रहे थे तो एक युवक से दरोगा बहस कर रहे थे, इसलिए वह रुक गए।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
यह पूरा मामला सड़क पर ही हुआ। भीड़ के बीच में ही विधायक ने दरोगा को फटकारा और सीओ से फोन पर शिकायत की। भीड़ में ही खड़े किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल फोन से विधायक का वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। पूरे वीडियो में दरोगा खामोश खड़े रहकर विधायक की फटकार सुनते भी दिखाई दे रहे हैं।
संबंधित खबरें
लखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
22 mins agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
3 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
13 hrs agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
22 hrs agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
22 hrs agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
1 day agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
1 day agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
1 day agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
1 day agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines