Viral Video: गैस सिलेंडर को तिरंगे में लपेट कर ले जा रहे थे बाइक सवार, फिर पुलिस ने किया ये काम, देखें
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Viral Video: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजियाबाद (Ghaziabad) से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरत में डाल दिया है। हालांकि वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी के मुकदमा दर्ज कर लिया है। ये वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर जमकर वायरल (Viral Video) हो रहा है।
घटना गाजियाबाद के लोनी इलाके की है। जानकारी के मुताबिक एक 25 वर्षीय व्यक्ति को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि 13 जनवरी को सोशल मीडिया वीडियो वायरल हुआ था।
वीडियो में देखा जा सकता है कि दो युवक बाइक पर एक गैस सिलेंडर को लेकर जा रहे हैं। मामला सिलेंड को ले जाने का नहीं है, बल्कि सिलेंडर को भारतीय राष्ट्रीय ध्वज (Indian Flag) में लपेट कर ले जा रहे थे।
पुलिस ने दो आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान कानपुर निवासी विनोद के रूप में हुई है। बताया गया है कि वह लोनी इलाके में दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम करता है। उसका दूसरा साथी फरार है।
पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। लोनी थाने के एक अधिकारी ने बताया कि हमने वीडियो का स्वत: संज्ञान लिया। आरोपी की पहचान कर राष्ट्रीय सम्मान अधिनियम के अपमान की संबंधित धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: