Viral Video: चोरी के शक में युवक को 50 किमी तक पीटा, फिर चलती ट्रेन से फेंककर दी दर्दनाक मौत, देखें
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Viral Video: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बरेली (Bareilly) जिले से एक खौफनाक घटना सामने आई है। यहां ट्रेन में कुछ यात्रियों ने एक युवक को मोबाइल चोरी के शक में पकड़ लिया। आरोप है कि काफी देर तक उसे पीटने के बाद चलती ट्रेन से फेंक दिया। युवक की मौत हो गई है।
अब उसकी पीटाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे देखकर आपकी भी रूह कांप जाएंगी। पुलिस ने एक हत्यारोपी को गिरफ्तार भी किया है। बताया गया है कि आरोपी ने युवक को 50 किमी तक पीटा।
बरेली जीआरपी के इंस्पेक्टर विनोद ने मीडिया से बताया कि यह घटना शुक्रवार रात करीब डेढ़ बजे के आसपास की है। अयोध्या-दिल्ली एक्सप्रेस अयोध्या से चलकर दिल्ली की ओर जा रही थी। शाहजहांपुर में ट्रेन का स्टॉपेज था। ट्रेन यहां रुकी थी। सामने आया है कि एक महिला ने अचानक शोर मचा दिया।
https://twitter.com/MamtaTripathi80/status/1604375189458149377
महिला का आरोप था कि उसका मोबाइल चोरी हो गया है। ट्रेन की जनरल बोगी में बैठे लोगों में हड़कंप मच गया। इसी दौरान यात्रियों ने एक युवक को शक के आधार पर पकड़ लिया। युवक को ट्रेन की बोगी के फर्श पर ही बैठा लिया। वहीं बोगी की अपर बर्थ पर बैठे किसी शख्स ने अपने फोन से इस घटनाक्रम को कैद कर लिया।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि एक यात्री युवक को बुरी तरह से पीट रहा है। युवक उससे बचने के लिए मिन्नतें करता है, लेकिन आरोपी रुकता नहीं है। उसे घूंसों से जमकर पीटता है और कुछ देर बाद चलती ट्रेन से युवक को फेंक देता है। पुलिस का कहना है कि ट्रेन से फेंकने के बाद युवक ओएचई लाइन के खंभे से टकराया और मौत हो गई।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: