Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) की दीवानगी उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अयोध्या (Ayodhya) जिले में चार महिला पुलिस कर्मियों पर भारी पड़ गई। रील (Reel) बनाने के चक्कर में इतना तक भूल गईं कि वे ड्यूटी पर हैं।
पलती कमरिया (Patali Kamariya) गाने पर बनाई रील अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए अयोध्या पुलिस कमिश्नर ने चारों को लाइन हाजिर करते हुए जांच के आदेश दिए हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
जानकारी के मुताबिक यह रील 6 दिसंबर की है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो (रील) जमकर वायरल हो रही है। वीडियो में तीन महिलाएं दिख रही हैं। जबकि चौथी महिला कैमरे से वीडियो बना रही है। चारों मिलकर पलती कमरिया मोरी, हाय.. हाय.. हाय.. पर रील बना रही हैं।
जब इस वीडियो की जांच हुई तो सामने आया कि महिलाएं राम जन्मभूमि पर तैनात महिला पुलिस कर्मी हैं। यह जानकर विभाग में हड़कंप मच गया।
पुलिस कमिश्नर ने दिया ये बयान
मामला अयोध्या के पुलिस कमिश्नर मुनिराज जी तक पहुंचा। इसके बाद पुलिस कमिश्नर ने चारों महिला आरक्षियों को लाइन हाजिर करते हुए विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने अपने एक वीडियो बयान में कहा है कि ड्यूटी पर अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मुरादाबाद में भी बनाई थी रील
बता दें कि मुरादाबाद में भी सितंबर में एक महिला पुलिस कर्मी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। समझो जरा तुम… मौसम का इशारा… गाने पर रील बनाया था। वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस अधिकारियों ने महिला सिपाही के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की थी।
संबंधित खबरें
कौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
1 hr agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
5 hrs agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
5 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
7 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
8 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
9 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
11 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
12 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
13 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines