Viral Video: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के आगरा (Agra) जिले से एक दुस्साहसिक घटना सामने आई है। यहां एक बदमाश घर के अंदर काम कर रही महिला के गले से चेन तोड़कर भाग गया। महिला शोर मचाती रह गई, लेकिन बदमाश भाग गया। महिला के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई है। अब इसका फुटेज सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा है।
घर में साफ-सफाई कर रही थी महिला
घटना आगरा की लॉयर्स कॉलोनी की है। यहां रहने वाले अनिल कुमार की आगरा के ही सेंट जॉन्स चौराहे पर मिठाई की दुकान है। रविवार को उनकी पत्नी रीता घर के अगले हिस्से में काम कर रही थीं। पाइप लगाकर फर्श की धुलाई और गमलों में पानी दे रही थीं। घर का मेन खुला हुआ था। तभी एक अज्ञात युवक घर में घुसा। उनसे कुछ कहा और फिर देखते ही देखते उसने हमला कर दिया।
यहां देखें Video
शोर मचाती रह गई महिला
महिला के गले पर झपट्टा मारकर उनकी चेन तोड़ ली। महिला ने आरोपी का विरोध भी किया, लेकिन उनकी एक न चली। उन्होंने शोर भी मचाया, लेकिन जब तक आरोपी फरार हो गया। वहीं घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपी और उसकी वारदात पूरी तरह से कैद हो गई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बता दें कि यह आगरा की एक पॉश कॉलोनी है।
मुकदमा दर्ज कर चोर की तलाश में जुटी पुलिस
जानकारी होने पर अनिल कुमार भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने थाना न्यू आगरा पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सीसीटीवी फुटेज जांच के लिए अपने कब्जे में ली है। वहीं पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अब इस घटना की सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
13 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
13 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
16 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
16 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines