Viral Video: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बाराबंकी (Barabanki) जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 63 साल की बुजुर्ग ने खुद से करीब 40 साल छोटी युवती से शादी (Marriage) रचाई है। इतना ही बुजुर्ग 6 बेटियों का पिता भी है। इलाके में इस अजीबोगरीब शादी की चर्चाएं हैं। शादी के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल (Viral Video) हो रहे हैं।

विज्ञापन

तीन साल पहले हुई थी पत्नी की मौत

मामला बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र के हुसैनाबाद पुरे चौधरी गांव का है। यहां नकछेद यादव (63) अपने परिवार के साथ रहते थे। उनकी छह बेटियां हैं। बताया गया है कि करीब 3 साल पहले उनकी पत्नी की मौत हो गई थी। इसके बाद नकछेद के जीवन में अकेलापन आ गया। काफी परेशान रहने के बाद उन्होंने दूसरी शादी का फैसला किया।

विज्ञापन

रांची की रहने वाली है 24 साल की नंदनी

काफी तलाश के बाद रांची (झारखंड) की रहने वाली नंदनी (24) से नकछेद यादव का रिश्ता तय हुआ। इसके बाद रविवार को शुभ मुहूर्त में इलाके के कामाख्या देवी मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से दोनों ने शादी की। शादी में नकछेद की सभी बेटियां, घराती और बाराती शामिल हुए। शादी के बाद बैंड बाजों की धुन पर उन्होंने ठुमक-ठुमक कर डांस किया।

विज्ञापन

बेटियों की हो चुकी है शादी, खाना देने वाला नहीं था

एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नकछेद की बेटियों की शादी हो चुकी है। सभी अपनी ससुराल में रहती हैं। ऐसे में अकेले नकछेद के सामने खाना बनाने समेत किसी से बात तक करने की समस्या भी खड़ी हो गई। शादी के बाद नकछेद ने कहा कि अब मैं खुश हूं। मेरा अकेलापन दूर हो गया। इतना ही नहीं, सभी छह बेटियों ने भी कहा कि अब हमें पिता की चिंता नहीं हैं। नई मां उनका अच्छे से ख्याल रखेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ