काशी विश्वनाथ मंदिर में नए नियम लागू, पूजा की थाली से हटा लें ये चीजें, लग सकता है जुर्माना

Kashi Vishwanath Temple New Rules: वाराणसी में आज से काशी विश्वनाथ धाम में प्लास्टिक वस्तुओं पर प्रतिबंध लागू हो रहा है। इस दौरान बैन की गई चीजें ले जाते पकड़े गए तो नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माना भी भरना पड़ सकता है। वाराणसी को प्लास्टिक मुक्त बनाने का ये अभियान तेजी से चल रहा है।

Kashi Vishwanath Temple New Rules

Photo Credit- News24GFX

विज्ञापन

Kashi Vishwanath Temple New Rules: उत्तर प्रदेश के वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में आज से कुछ नियम बदल गए हैं। काशी को प्लास्टिक फ्री बनाने के लिए यह अभियान शुरू किया गया है। मंदिर ट्रस्ट ने 10 अगस्त 2025 से मंदिर परिसर में सभी तरह के प्लास्टिक से बने सामानों पर बैन लगाने का ऐलान किया है। इसके बाद से श्रद्धालुओं की पूजा की थाली में थोड़ा बदलाव करना होगा। दरअसल, पूजा के सामान में जो प्लास्टिक से बना होता था, वह अब नहीं होना चाहिए। जानिए मंदिर में किन-किन चीजों पर पाबंदी लगाई गई है?

किन चीजों पर रहेगी पाबंदी?

काशी विश्वनाथ मंदिर में जाने वाले श्रद्धालुओं को अब कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। नए नियम के अनुसार, कोई भी प्लास्टिक का रैपर, कैरी बैग, फल और फूलों या प्रसाद के लिए इस्तेमाल की जाने वाली पॉलिथीन मंदिर में नहीं ले जा सकते हैं। इसके अलावा, प्लास्टिक का लोटा भी नहीं ले जाया जा सकेगा। हालांकि, श्रद्धालु कागज से बनी चीजें ले जा सकते हैं।

विज्ञापन

उल्लंघन करने पर क्या मिलेगी सजा?

पूरे वाराणसी में प्लास्टिक फ्री अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए दुकानदारों को जागरुक किया जा रहा है। नगर निगम ने कुछ दिन पहले ही चैकिंग अभियान चलाया था, जिसमें एक ही दुकान से 700 किलो ग्राम से ज्यादा वजन की पॉलिथीन निकाली गई। इसके लिए दुकानदार पर 50 हजार का जुर्माना लगाया गया है।

क्यों लिया गया फैसला?

मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण मिश्र ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि ‘काशी विश्वनाथ धाम केवल एक आध्यात्मिक केंद्र नहीं है, ये स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का भी आदर्श बन सकता है। इसको देखते हुए धाम को प्रदूषण मुक्त बनाने और आने वाली पीढ़ियों के लिए इसे संरक्षित करने के लिए ये कोशिश की जा रही है।’

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ