UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के वाराणसी (Varanasi) जिले से एक बड़ा हादसा सामने आया है। यहां सिलेंडर फटने से एक घर घराशायी हो गया। मकान में मलबे में दबने से एक महिला की मौत हो गई। जबकि करीब तीन लोग दब गए। मौके पर जिला प्रशासन और पुलिस की टीमें राहत कार्य में जुटी है। धमाका इतना तेज था कि मकान की छत उड़ गई।
खाना बनाते समय हुआ हादसा
हादसा वाराणसी के दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के जंगमबाड़ी इलाके में हुआ। यहां सिलेंडर फटने से एक मकान ढह गया। बताया गया है कि घर में सुबह के समय खाना बन रहा था। तभी किन्हीं कारणों से गैस सिलेंडर में आग लग गई। आग लगते ही सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। मलबे के नीचे दबने से एक महिला की मौत हो गई है। मरने वाली महिला की पहचान बेबी वर्मा के रूप में हुई है।
आसपास के लोगों ने पुलिस को दी सूचना
सूचना पर वाराणसी के जिलाधिकारी (डीएम) एस राजलिंगम भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि चार कमरों का घर था। दो कमरों की छत गिरने से चार लोग मलबे में दब गए थे। बेबी वर्मा नाम की महिला की मौत हो गई है। वाराणसी के डीएम राजलिंगम ने बताया कि धमाका काफी तेज था, जिसके बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
घर की हालत देख पड़ोसी भी सहमे
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसा शुक्रवार सुबह हुआ। तेज धमाके की आवाज के साथ एक घर के कमरों की दीवारें और छत भरभराकर गिर गई। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग घर से बाहर निकले। पड़ोसी भी घर की हालत को देख कर सहम गए। उन्होंने बताया कि मकान की छत पूरी तरह से गायब हो गई थी।
पता चला कि परिवार के सदस्य मलबे के नीचे दबे हुए थे। इसके बाद स्थानीय लोगों ने मदद के लिए शोर मचाना शुरू किया और पुलिस को मामला की जानकारी दी। पुलिस और दमकल विभाग के लोगों ने मौके पर पहुंच कर राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
संबंधित खबरें
मिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
1 hr ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
1 hr agoएशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
4 hrs ago'कार की खिड़कियों में फंसाए हाथ और...', कानपुर में बेरहमी से युवक की हत्या
4 hrs agoक्या काशीपुर में था द्रोणाचार्य का आश्रम? पुराना इतिहास खंगाल रही ASI
5 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
7 hrs agoयूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
18 hrs agoउन्नाव में हाईवे किनारे बॉक्स में मिली युवक की लाश, हिरासत में पत्नी
1 day agoयूपी चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, पूर्व MLA कुशाग्र सागर ने छोड़ी पार्टी
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines