वाराणसी में सिलेंडर फटने से मकान की छत उड़ी, मलबे में दबा परिवार, महिला की मौत

Varanasi Cylinder Blast
विज्ञापन

UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के वाराणसी (Varanasi) जिले से एक बड़ा हादसा सामने आया है। यहां सिलेंडर फटने से एक घर घराशायी हो गया। मकान में मलबे में दबने से एक महिला की मौत हो गई। जबकि करीब तीन लोग दब गए। मौके पर जिला प्रशासन और पुलिस की टीमें राहत कार्य में जुटी है। धमाका इतना तेज था कि मकान की छत उड़ गई।

खाना बनाते समय हुआ हादसा

हादसा वाराणसी के दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के जंगमबाड़ी इलाके में हुआ। यहां सिलेंडर फटने से एक मकान ढह गया। बताया गया है कि घर में सुबह के समय खाना बन रहा था। तभी किन्हीं कारणों से गैस सिलेंडर में आग लग गई। आग लगते ही सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। मलबे के नीचे दबने से एक महिला की मौत हो गई है। मरने वाली महिला की पहचान बेबी वर्मा के रूप में हुई है।

Advertisment

आसपास के लोगों ने पुलिस को दी सूचना

सूचना पर वाराणसी के जिलाधिकारी (डीएम) एस राजलिंगम भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि चार कमरों का घर था। दो कमरों की छत गिरने से चार लोग मलबे में दब गए थे। बेबी वर्मा नाम की महिला की मौत हो गई है। वाराणसी के डीएम राजलिंगम ने बताया कि धमाका काफी तेज था, जिसके बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

घर की हालत देख पड़ोसी भी सहमे

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसा शुक्रवार सुबह हुआ। तेज धमाके की आवाज के साथ एक घर के कमरों की दीवारें और छत भरभराकर गिर गई। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग घर से बाहर निकले। पड़ोसी भी घर की हालत को देख कर सहम गए। उन्होंने बताया कि मकान की छत पूरी तरह से गायब हो गई थी।

विज्ञापन

पता चला कि परिवार के सदस्य मलबे के नीचे दबे हुए थे। इसके बाद स्थानीय लोगों ने मदद के लिए शोर मचाना शुरू किया और पुलिस को मामला की जानकारी दी। पुलिस और दमकल विभाग के लोगों ने मौके पर पहुंच कर राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ