Varanasi Crime News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के वाराणसी (Varanasi) जिले से खौफनाक वारदात सामने आई है। यहां तीन बदमाशों ने एक दरोगा को गोली मारकर उनकी सरकारी पिस्टल लूट ली है। घटना के बाद वाराणसी पुलिस में हड़कंप मच गया है। दरोगा को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही पुलिस ने पूरे जिले की घेराबंदी शुरू कर दी है। घटना मंगलावर देर शाम की है।
लक्सा थाने में तैनात हैं दरोगा अजय यादव
जानकारी के मुताबिक वाराणसी के लक्सा थाने में सब-इंस्पेक्टर अजय यादव की तैनाती है। वह मंगलवार शाम को किसी काम से रोहनिया की ओर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि तभी जगतपुर नहर के पास उन्हें तीन बदमाशों ने घेर लिया। अजय यादव जब तक कुछ समझ पाते तब तक एक बदमाश ने उनके सीने में दाहिनी ओर गोली मार दी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़े।
राहगीरों ने खून से लथपथ देखा, मच गया हड़कंप
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि वह खून से लथपथ हो गए। तभी बदमाश उनकी सरकारी पिस्टल लेकर फरार हो गए। कुछ देर बाद वहां से गुजर रहे लोगों को वह पड़े हुए दिखे तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल पुलिस को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अजय यादव को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनकी हालत गंभीर बताई गई है। डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी में लगी है।
पूरे जिले की घेराबंदी की, नहीं मिले बदमाश
सूचना के बाद पूरे जिले में हड़कंप फैल गई। पुलिस अधिकारी आनन-फानन में अस्पताल और फिर घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने पलभर में ही पूरे जिले की घेराबंदी कर दी, लेकिन अभी तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। वाराणसी कमिश्नरेट के अधिकारियों ने उनकी तलाश में कई टीमों को लगाया है। बताया जा रहा है कि देर शाम तक अजय यादव अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में ही थे।
संबंधित खबरें
PM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
1 hr agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 hrs agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
3 hrs agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
6 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
16 hrs agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
1 day agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
1 day agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
1 day agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
1 day agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines