सोशल मीडिया पर लोगों में वायरल होने और पैसे कमाने का सनक इस कदर सवार है कि लोग अपनी जान भी दांव पर लगाने से बाज नहीं आ रहे हैं। रील बनाने के चक्कर में युवा पीढ़ी खतरनाक स्टंट कर रही है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के उन्नाव से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां रील बनाने के चक्कर में एक युवक रेल की पटरी पर लेट गया और ट्रेन भी उसके ऊपर से गुजर गई, लेकिन गनीमत रही कि युवक को कुछ नहीं हुआ।
गिरफ्तार हुआ रील बनाने वाला युवक
दरअसल, उन्नाव के हसनगंज के न्योतनी कस्बा के मोहल्ला दयानंद नगर के रहने वाले रंजीत चौरसिया का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि वह कानपुर-लखनऊ रेल मार्ग पर कुसुंभी स्टेशन के पास रेल पटरी पर लेट गया। इसके बाद युवक के ऊपर से वंदे भारत ट्रेन गुजर गई। युवक ने इसका वीडियो अपने मोबाइल से बना लिया और इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद रेलवे पुलिस हरकत में आई। जीआरपी उन्नाव के दरोगा मनोज कुमार ने मामले की जांच की। जांच में पता चला कि वीडियो में दिखाई दे रहा युवक रंजीत चौरसिया है। इसके बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया।
रेलवे अधिनियम की धारा 150 के तहत मुकदमा दर्ज
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेलवे अधिनियम की धारा 150 के तहत मुकदमा दर्ज किया। रंजीत को गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में पेश किया गया। जहां से न्यायालय ने उसे ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया। रेलवे प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए ऐसी खतरनाक हरकतें न करें। इससे जान का खतरा होने के साथ रेल संचालन में भी बाधा आ सकती है। यह कानूनी अपराध है।
रंजीत के पिता ने वीडियो एडिट करने का किया दावा
वहीं, रंजीत के पिता का कहना है कि बेटे ने रेल पटरी पर लेकर वीडियो नहीं बनाई, बल्कि एडिट कर उसे बनाया गया है। पूरे मामले में जीआरपी एसओ अरविंद पांडे का कहना है कि रंजीत सोहरामऊ स्थित एक ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी के गोदाम में काम करता है। साथ ही वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करता है। 3 अप्रैल को वह अजगैन के कुसुंभी में मेला देखने गया था। इसी दौरान उसने कानपुर-लखनऊ रेल रूट पर ट्रैक के बीच लेटकर ऊपर से गुजरी वंदे भारत ट्रेन का वीडियो बनाया। जीआरपी वीडियो की जांच कर रही है। न्यूज 24 इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
कौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
1 hr agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
1 hr agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
3 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
4 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
5 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
7 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
8 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
9 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
19 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines