ग्रेजुएशन की स्टूडेंट के साथ पड़ोसी ने की ऐसी 'दरिंदगी', आंगन में छात्रा ने तड़पकर तोड़ा दम

ग्रेजुएशन की स्टूडेंट के साथ पड़ोसी ने की ऐसी 'दरिंदगी', आंगन में छात्रा ने तड़पकर तोड़ा दम

Unnao News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के उन्नाव (Unnao) जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां ग्रेजुएशन सेकेंड ईयर की एक छात्रा के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म की वारदात हुई थी। इसके बाद उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस तीन दिन से आरोपी की तलाश में जुटी थी। रविवार को दरिंदा पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने आरोपी से वारदात का कारण पूछा तो हैरान रह गए।

घर में अकेली थी, दरिंदे ने दबोच लिया

जानकारी के मुताबिक घटना 10 नवंबर की है। उन्नाव के सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती ग्रेजुएशन सेकेंड ईयर की छात्रा थी। 10 नवंबर को वह घर में अकेली थी। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला एक आरोपी घर में घुस आया। उसने छात्रा को अकेली देख दबोच लिया। उसके साथ दरिंदगी की सारी हदें पार कर दीं। बताते हैं कि इसके बाद छात्रा की हालत बिगड़ गई। वह धीरे-धीरे बेहोश होती गई तो आरोपी वहां से भाग गया।

छोटी बहन घर पहुंची तो उड़ गए होश

तभी छात्रा की छोटी बहन घर पहुंची। उसने देखा कि वह घर के आंगन में अर्द्धनग्न हालत में बेहोश पड़ी है। यह देख उसके होश उड़ गए। उसने परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। परिवार के लोग छात्रा को लेकर पास के एक अस्पताल में पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। परिवार वालों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।

आरोपी ने किया चौंकाने वाला खुलासा

पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की, लेकिन वह पुलिस से बचने के लिए लगातार भागता रहा। अपनी लोकेशन बदलता रहा। रविवार को पुलिस ने घेराबंदी करके किसी तरह से उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान रामबरन उर्फ राज गौतम के रूप में की है। आरोपी भी उसी गांव का रहने वाला है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने शक्तिवर्धक दवाओं का अत्यधिक सेवन कर लिया था। वहीं डॉक्टरों का कहना है कि युवती की मौत अत्यधिक रक्तस्राव के कारण हुई है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ