हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के भतीजे ने लखनऊ में की आत्महत्या, घर में फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन

UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। केंद्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री और लखनऊ की मोहनलालगंज सीट से भाजपा सांसद कौशल किशोर (Union minister Kaushal Kishore) के भतीजे नंद किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार को नंद किशोर का शव फंदे से लटका हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

पुलिस ने दिया ये बयान

लखनऊ पुलिस का कहना है कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच पड़ताल में पुलिस इस मामले को खुदकुशी बता रही है। घटना लखनऊ के बिगरिया इलाके की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इससे पहले केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर मार्च 2021 में भी चर्चाओं में आए थे, जब उनकी बहू अंकिता ने आत्महत्या करने का प्रयास किया था।

बहू के कारण चर्चाओं में आए थे कौशल किशोर

बताया गया था कि बहू अंकिता ने घर के बाहर पहुंचकर अपने हाथ की नस काट ली थी। खुदकुशी की कोशिश से पहले एक वीडियो भी जारी किया था, जिसमें अपने पति आयुष से कहा था कि मैं किसी से नहीं लड़ सकती, क्योंकि तुम्हारे पिता सांसद हैं और मां विधायक हैं।

विज्ञापन

कोई मेरी बात नहीं मानेगा। मैंने आज तक तुम्हें किसी को छूने नहीं दिया, तो मैं तुम्हें कैसे मार सकती हूं, तुम कितना झूठ बोल रहे हो, तुमने और तुम्हारे परिवार ने मुझे जीने नहीं दिया।

श्रद्धा हत्याकांड पर दिया था मंत्री ने बयान

बता दें कि केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर कुछ समय पहले श्रद्धा वाकर मामले पर भी बयान देकर चर्चा में आए थे। केंद्रीय मंत्री ने लिव इन रिलेशनशिप को गलत बताते हुए लड़कियों को सलाह दी थी। जानकारी के मुताबिक बिहार के गया पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने श्रद्धा हत्याकांड पर कहा था कि यह गलत है।

विज्ञापन

किसी को लिव-इन रिलेशनशिप में नहीं रहना चाहिए। जो लड़कियां लिव इन रिलेशनशिप में जा रही हैं, वो पहले कोर्ट से पेपर बनवा लें। लड़के के साथ रहना है तो पहले शादी कर लो। लिव-इन रिलेशनशिप एक ऐसी दोस्ती है, जो कुछ दिनों तक चलती है, फिर टूट जाती है। लड़कियां दबाव बनाती हैं और फिर ऐसी घटनाएं हो जाती हैं।

(Modafinil)

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola