UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के 30,000 से अधिक मुसलमान इस वर्ष हज यात्रा (Hajj pilgrimage) करेंगे। उत्तर प्रदेश हज समिति ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। प्रदेश सरकार की ओर से कहा गया है कि इस साल हज यात्री के साथ एक महिला भी साथ में जा सकेगी।
1.75 लाख यात्रियों का मिला कोटा
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक उत्तर प्रदेश हज समिति के अध्यक्ष और अल्पसंख्यक राज्य मंत्री ने बताया कि भारत को हज 2023 के लिए 1 लाख 75 हजार तीर्थयात्रियों का कोटा मिला है। इस बार उत्तर प्रदेश से रिकॉर्ड संख्या में 30,000 से अधिक मुसलमान हज यात्रा करेंगे।
खून के रिश्तेदार को साथ ले जा सकेंगे
वेलफेयर मुस्लिम वक्फ मोहसिन रजा ने बताया कि सऊदी अरब सरकार ने अक्टूबर में घोषणा की कि हज यात्री को अपने साथ एक साथी को ले जाने की अनुमति है। जानकारी के मुताबिक हज यात्री के साथ सिर्फ खून के रिश्ते वाला ही व्यक्ति जा सकता है। आसान शब्दों में कहें तो वह महिला जिससे शादी की अनुमति न हो।
और पढ़िए –अदालत में PFI लीडर बोले-हमारे साथ हो रही राजनीति, कोर्ट का जवाब-इस आधार पर नहीं मिलेगी जमानत
26 जून से शुरू होगी यात्रा
मोहसिन रजा ने इस बात पर भी जोर दिया कि पुरुष खादिमुल हुज्जाज (जो हज तीर्थयात्रियों की सेवा करते हैं) इस साल हज के लिए महिला खादिमुल हुज्जाज के साथ आएंगे। यात्रा 26 जून के आसपास शुरू होने की उम्मीद है।
जल्द ही जारी होगी हज नीति
एएनआई के मुताबिक हज नीति 2023 आगामी सप्ताह से जारी कर दी जाएगी। इसके बाद हज 2023 के लिए आवेदन शुरू कर दिए जाएंगे। हज के लिए अधिसूचना भी दो-चार दिन में जारी की जाएगी। रिपोर्ट के मुताबिक सरकार हज यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएगी। रजा ने इस साल तीर्थयात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने का वादा करते हुए कहा कि हज के लिए 50 हजार से 1 लाख तक की छूट ले सकते हैं।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
वाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
3 mins ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
1 hr agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
6 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
6 hrs agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
15 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
17 hrs agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
20 hrs agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
21 hrs ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
22 hrs agoएशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines