UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के पीलीभीत (Pilibhit) जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 33 वर्षीय शख्स की जान लेने के बाद आदमखोर बाघ (Tiger) उसे गन्ने के खेत में खींच कर ले गया। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि लापता व्यक्ति का शव गन्ने के खेत से बरामद किया गया था। उसके शरीर के 60% हिस्से को बाघ खा गया है।
और पढ़िए –Punjab News : भारत जोड़ो यात्रा की आज शाम पंजाब में एंट्री, जाने क्या रहेगा रूट
उत्तराखंड से मिली हुई है इलाके की सीमा
जानकारी के मुताबिक गोकुल मलिक की आधी लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना पीलीभीत जिले के नेउरिया थाना क्षेत्र के टांडा बिजेसी गांव के पास की है। यह उत्तराखंड में पूर्वी तराई वन प्रभाग की सुरई रेंज से 400 मीटर की दूरी पर है। गोकुल के परिवारवालों ने बताया कि मलिक काम के लिए उत्तराखंड के बंगावां गांव गया था।
परिवार वाले लगे थे खोज में, तभी मिली आधी लाश
रविवार को जब वह घर नहीं लौटा तो परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की। सूचना मिलने पर पीलीभीत टाइगर रिजर्व के मंडल वन अधिकारी नवीन खंडेलवाल, वन एवं वन्य जीव विभाग के उनके समकक्ष संजीव कुमार और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उत्तराखंड के वन अधिकारियों की टीम ने भी घटनास्थल का दौरा किया।
और पढ़िए –Hit and Run Case: कार से कुचली स्वीटी अब खतरे से बाहर, 10 दिन तक लड़ी जिंदगी और मौत की जंग
वन विभाग ने जताई ये आशंका
घटना के बाद वन अधिकारियों ने बाघ की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए तीन फील्ड टीमों को तैनात किया है। भारतीय वन्यजीव ट्रस्ट ने चार कैमरे लगाए हैं। डब्ल्यूटीआई जीवविज्ञानी, अली जिब्रान ने बताया कि हो सकता है कि बाघ सुरई रेंज से भटक गया हो और वापस जंगल में चला गया हो। हम उसके बारे में जानकारी जुटा रहे हैं।
शव के पास मिले पंजों के निशान
जांच में सामने आया है कि मौके पर बांग के पैरों के निशान (13×13 सेमी) मिले हैं। जो इशारा करते हैं कि एक वयस्क नर बाघ था। उन्होंने बताया कि कैमरा ट्रैप, फील्ड यूनिट के जरिए अगले 48 घंटे तक मूवमेंट पर नजर रखने की कोशिश की जा रही है। अगर हमें बाघ किसी दूसरे गांव के पास मिलता है, तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'मेरे जेल जाने से...,' गिरफ्तारी के बाद क्या बोले उत्तराखंड मंत्री के पति?
28 mins agoयूपी के लाखों कर्मचारियों को सरकार का दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ता 5% बढ़ाया
1 hr agoबिस्मिल्लाह खान के घर को लेकर अपनों में ही छिड़ी जंग? जानिए विवाद की कहानी
2 hrs agoराम मंदिर के निर्माण के बाद पहली बार दर्शन करने अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव
2 hrs agoमोदीनगर में मकान का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत
3 hrs agoउत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार
4 hrs agoगाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाका, आतंकी संगठन TuM ने ली जिम्मेदारी
8 hrs agoअयोध्या में आज बनेगा नया रिकॉर्ड! 30 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी
10 hrs agoमुंडल संस्कार से आ रहे थे, ट्रक की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 5 की मौत
17 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines