शख्स को खेत में खींच ले गया चीता, शव को देख कांप गई रूह, बचा था सिर्फ ये हिस्सा
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के पीलीभीत (Pilibhit) जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 33 वर्षीय शख्स की जान लेने के बाद आदमखोर बाघ (Tiger) उसे गन्ने के खेत में खींच कर ले गया। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि लापता व्यक्ति का शव गन्ने के खेत से बरामद किया गया था। उसके शरीर के 60% हिस्से को बाघ खा गया है।
जानकारी के मुताबिक गोकुल मलिक की आधी लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना पीलीभीत जिले के नेउरिया थाना क्षेत्र के टांडा बिजेसी गांव के पास की है। यह उत्तराखंड में पूर्वी तराई वन प्रभाग की सुरई रेंज से 400 मीटर की दूरी पर है। गोकुल के परिवारवालों ने बताया कि मलिक काम के लिए उत्तराखंड के बंगावां गांव गया था।
रविवार को जब वह घर नहीं लौटा तो परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की। सूचना मिलने पर पीलीभीत टाइगर रिजर्व के मंडल वन अधिकारी नवीन खंडेलवाल, वन एवं वन्य जीव विभाग के उनके समकक्ष संजीव कुमार और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उत्तराखंड के वन अधिकारियों की टीम ने भी घटनास्थल का दौरा किया।
घटना के बाद वन अधिकारियों ने बाघ की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए तीन फील्ड टीमों को तैनात किया है। भारतीय वन्यजीव ट्रस्ट ने चार कैमरे लगाए हैं। डब्ल्यूटीआई जीवविज्ञानी, अली जिब्रान ने बताया कि हो सकता है कि बाघ सुरई रेंज से भटक गया हो और वापस जंगल में चला गया हो। हम उसके बारे में जानकारी जुटा रहे हैं।
जांच में सामने आया है कि मौके पर बांग के पैरों के निशान (13×13 सेमी) मिले हैं। जो इशारा करते हैं कि एक वयस्क नर बाघ था। उन्होंने बताया कि कैमरा ट्रैप, फील्ड यूनिट के जरिए अगले 48 घंटे तक मूवमेंट पर नजर रखने की कोशिश की जा रही है। अगर हमें बाघ किसी दूसरे गांव के पास मिलता है, तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: