UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बदायूं (Budaun) जिले में तीन लोगों ने एक ऐसे वन्यजीव का शिकार कर डाला कि पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह वन्यजीव भारत समेत कई देशों में दर्लभ प्रजातियों में शामिल है। पुलिस की ओर से बताया गया है कि आरोपियों ने मांस खाने के चक्कर में उसका शिकार किया था। तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।
बदायूं के इस गांव में किया शिकार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना बदायूं के दातागंज थाना क्षेत्र की है। आरोप है कि मांस के लिए तीन लोगों ने दुर्लभ भारतीय सेही (Rare Indian Porcupines) को मार डाला। शिकायत के आधार पर पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
इन लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
जांच में सामने आया है कि मांस के लिए दो दुर्लभ भारतीय क्रेस्टेड सेही (हाइस्ट्रिक्स इंडिका) को मारा गया है। बदायूं पुलिस की ओर से बताया गया है कि घटना मंगलवार को दातागंज क्षेत्र के कसू नगला गांव में हुई। पुलिस ने वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत गांव निवासी धर्मवीर, हरि सिंह और प्रमोद को मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया है।
सेही के अवशेषों को जांच के लिए भेजा
मौके पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम ने सेही के अवशेष बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि उन अवशेषों को पोस्टमार्टम और फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया। इलाके के वन रेंजर अमित कुमार सोलंकी ने बताया कि अधिकारियों को सूचना मिली थी कि कुछ लोगों ने दुर्लभ सेही को मार डाला है। इसके बाद कार्रवाई की गई है।
इन देशों में पाया जाता ये दुर्लभ सेही
जानकारी के मुताबिक दुर्लभ भारतीय साही, गिलहरी के परिवार का सदस्य है, लेकिन शारीरिक तौर पर गिलहरी से ज्यादा विकसित है। ये वन्यजीव तुर्की, भूमध्य सागर से लेकर दक्षिण-पश्चिम, मध्य एशिया (अफगानिस्तान व तुर्कमेनिस्तान), दक्षिण एशिया (पाकिस्तान, भारत, नेपाल व श्रीलंका) और चीन में पाए जाते हैं।
इसके अलावा हिमालयी क्षेत्रों में 2400 मी तक की ऊंचाइयों पर भी इन्हें देखा जाता है। कम होती संख्या के कारण इन्हें दुर्लभ वन्य प्रजातियों में शामिल किया गया है।
संबंधित खबरें
क्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
18 mins agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
9 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
17 hrs agoअब नहीं रोकेगी पढ़ाई, गांव में खुला ज्ञान का डिजिटल द्वार: सीएम योगी
19 hrs agoनोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग, बिहार जा रहे 30 यात्री बस से कूदे
21 hrs agoक्या मौत से पहले डिप्रेशन में था प्रेमानंद महाराज का शिष्य रसिक दुलारी?
1 day agoपीएम मोदी के विजन को डबल इंजन सरकार ने जमीन पर उतारा: सीएम योगी
1 day agoUP राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट नहीं उतारेंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव?
1 day agoUP सरकार का बड़ा फरमान, अब दवाओं की मनमानी कीमत पर लगेगी लगाम
1 day agoLPG: e-KYC न कराने पर गाजियाबाद में 1.5 लाख घरों में गैस सिलेंडर बुकिंग बंद
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines