UP में जमीन के विवाद को लेकर घंटों तक हुई फायरिंग, पुलिस पहुंची तो फार्महाउस में मिली 3 किसानों की लाश
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

UP News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के फरीदपुर में जमीन को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया। इस दौरान दोनों ओर से हुई फायरिंग में तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक घायल की हालत काफी ज्यादा गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक घटना बरेली और बदायूं जिले की सीमा पर स्थित गोविंदपुर गांव की है। पुलिस ने बताया कि फायरिंग हिस्ट्रीशीटर सुरेश पाल तोमर और एक सिख किसान परमवीर सिंह के फार्महाउस जमीन के विवाद को लेकर हुई।
एसएसपी अखिलेश चौरसिया और एडिशनल एसपी (ग्रामीण) राजकुमार अग्रवाल समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। इनके अलावा गांव में पांच थानों का पुलिस बल तैनात किया गया है। गांव में रहने वाले एक ग्रामीण ने बताया कि 20 राउंड से ज्यादा गोलियां चलाई गईं थीं। गोलियों की आवाज सुनकर गांव वालें अपने घरों में बंद कर लिया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि फायरिंग में लाइसेंसी और देसी दोनों तरह के हथियारों का इस्तेमाल किया गया था। फायरिंग में परविंदर सिंह, देवेंद्र सिंह और गोलू की मौत हो गई है। जबकि गोली लगने से सुरेश पाल तोमर समेत तीन घायल हैं।
एएसपी राजकुमार अग्रवाल ने मीडिया को बताया कि हम इलाके में स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे हैं। घटना के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। इलाके में फोर्स की तैनाती की गई है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: