हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Noida: सेक्टर-18 की मल्टीलेवल पार्किंग से गिरकर किशोर की मौत, हाथ में था मोबाइल, पिता ने बताई ये बड़ी बात

विज्ञापन

Noida News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नोएडा (Noida) में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां के सेक्टर-18 में मल्टी लेवल पार्किंग से गिरकर 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं पुलिस ने जब मामले की जांच की तो उनके होश उड़ गए। किशोर वहां खड़ा होकर वीडियो बना रहा था। संतुलन बिगड़ा और सिर के बल सीधे नीचे आ गिरा।

एक कार चालक ने किशोर को जमीन पर पड़ा देखा

नोएडा के पुलिस उपायुक्त हरीश चंदर ने बताया कि पुलिस को घटना की सूचना रात करीब साढ़े आठ बजे मिली। पार्किंग से निकल रहे एक चार पहिया वाहन चालक ने किशोर को खून से लथपथ जमीन पर पड़ा देखा। उसने पार्किंग संचालक को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पार्किंग संचालक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस कर्मियों की एक टीम मौके पर पहुंची। टीम को पार्किंग क्षेत्र की रेलिंग के बगल में किशोर खून से लथपथ पाया गया था।

हाथ में पकड़ रखा था मोबाइल

पुलिस किशोर को पास के एक अस्पताल में लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि किशोर ने एक हाथ में मोबाइल फोन भी पकड़ रखा था। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि किशोर की पहचान अट्टा गांव निवासी अखिलेश नारायण के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि उसके पिता सेक्टर-27 में चाय की दुकान चलाते हैं।

पिता ने बताया, उसे वीडियो बनाने का शौक था

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले में कुछ लोगों से पूछताछ भी की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि किशोर पार्किंग क्षेत्र की रेलिंग पर वीडियो बनाने की कोशिश कर रहा था, जो लगभग पांच फीट ऊंची है। जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे किशोर के पिता ने बताया कि बेटे को वीडियो बनाने का शौक था।

वह उन्हें अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करता था। पिता के मुताबिक वह आटा गांव के एक निजी स्कूल में कक्षा 10 का छात्र था। वहीं पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें