Taj Mahal Bomb Threat: उत्तर प्रदेश के आगरा में ताजमहल को RDX से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी भरा ये ईमेल केरल से आया था, जिसके बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। यह सर्च ऑपरेशन 3 घंटे तक चला। यह धमकी पर्यटन विभाग को ईमेल के जरिए मिली थी। सुरक्षा एजेंसियों ने धमकी भरा ईमेल मिलते ही हाई अलर्ट जारी कर दिया। हालांकि, ताजमहल में कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। डीसीपी सिटी के निर्देश पर साइबर सेल में मुकदमा दर्ज किया गया है।
बम से उड़ाने की धमकी
ताजमहल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद आगरा पुलिस में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, धमकी भरा ईमेल केरल से आया था। इसके बाद सीआईएसएफ, ताज सुरक्षा पुलिस, बन निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉइड, पर्यटन पुलिस और भारत पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने करीब तीन घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया। तलाशी के दौरान ऐसा कुछ नहीं मिला, जो संदिग्ध हो, लेकिन इसके बाद से ही ताजमहल में सिक्योरिटी और ज्यादा बढ़ा दी गई है।
ये भी पढ़ें: Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में तूफान-बारिश के बाद कैसे हैं हालात? ताजा तस्वीरों में देखें
CCTV से की जा रही निगरानी
धमकी मिलने के बाद पुलिस ने जांच के दौरान किसी को इसको बारे में जानकारी नहीं दी, लोगों से यह कहा गया कि ताजमहल पर रूटीन मॉक ड्रिल चल रही है। इसके बाद से ही पर्यटक पर भी CCTV से नजर रखी जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि यह हॉक्स ईमेल था, जो केरल से आया था। इसके खिलाफ साइबर सेल थाना में केस दर्ज कर लिया गया है। यानी इसकी जांच अब साइबर सेल कर रही है।
आपको बता दें कि ताजमहल को धमकी मिलने का यह पहला मामला नहीं है, इसके पहले भी कई बार धमकियां मिल चुकी हैं। आखिरी बार दिसंबर 2024 में भी ताजमहल को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।
ये भी पढ़ें: नोएडा में कछुओं की तस्करी, दिल्ली के हाजी नावेद से जुड़ा कनेक्शन
संबंधित खबरें
नोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
8 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
11 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
12 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
14 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
14 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
16 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
17 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
18 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
21 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines