UP News: उत्तर प्रदेश के समाजवादी पार्टी के फरार विधायक इरफान सोलंकी (SP MLA Irfan Solanki) की मुश्किलें लगातार बढ़ती हैं। कानपुर पुलिस (Kanpur Police) ने 11 नवंबर को फर्जी आधार कार्ड ((Fake Aadhaar card)) पर नई दिल्ली से मुंबई जाने वाली फ्लाइट में सवार होने के मामले में मंगलवार को विधायक इरफान सोलंकी के खिलाफ एक और मामला दर्ज किया गया है।
विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान पहले से ही वांछित थे। अधिकारियों ने बताया कि जाजमऊ की डिफेंस कॉलोनी में 365 वर्ग गज के प्लॉट पर कब्जा करने के लिए कथित तौर पर एक महिला के घर में आग लगाने का आरोप है। कानपुर पुलिस पर इसमें मुकदमा दर्ज किया गया है।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1597744791323672576
फर्जी आधार कार्ड लगाकर की हवाई यात्रा
कानपुर के संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून और व्यवस्था) आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि विधायक इरफान सोलंकी को फर्जी आधार कार्ड दिलाने में मदद करने के आरोप में एक वरिष्ठ महिला सपा नेता नूरी शौकत और तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इशरत अली और अम्मार इलाही नाम के दो और लोगों को गिरफ्तार किया जाना बाकी है।
संयुक्त पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए विधायक जाली पहचान पत्र का इस्तेमाल कर दिल्ली से मुंबई पहुंच गए हैं। वहां मुंबई एयरपोर्ट पर उनकी तस्वीर सामने आई है। अधिकारी ने कहा कि आधार कार्ड में उसकी तस्वीर थी, लेकिन उसका नाम अशरफ अली लिखा हुआ था।
दिल्ली-मुंबई हवाई अड्डे पर आते-जाते दिखे
ताजा मामला ग्वालटोली पुलिस में दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने आधार बनाने के लिए इस्तेमाल किए गए कंप्यूटर और अन्य गैजेट्स को जब्त कर लिया है। विधायक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें कई शहरों में छापेमारी कर रही थी। उसकी निशानदेही पर पुलिस टीम ने पाया कि सोलंकी नई दिल्ली से मुंबई गए थे।
जेसीपी ने कहा कि पुलिस ने दिल्ली और मुंबई में हवाई अड्डों के टर्मिनलों के सीसीटीवी फुटेज प्राप्त किए, जिसमें सोलंकी के प्रवेश और उड़ान के बाद बाहर निकलने की पुष्टि हुई। फुटेज में कथित तौर पर यह भी दिखाया गया है कि कुछ लोग विधायक को रिसीव करने के लिए एयरपोर्ट आए थे।
संबंधित खबरें
हिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
2 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
5 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
11 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
12 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
12 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines