Sitapur Road Accident: दो बाइकों की टक्कर में तीन लोगों की मौत, हादसे की वजह कर देगी हैरान
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Sitapur Road Accident: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सीतापुर (Sitapur) जिले में एक हैरान कर देने वाला दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक हादसा सीतापुर के मानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में हुआ। हादसे का कारण घना कोहरा बताया जा रहा है। जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजीव दीक्षित ने बताया कि घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। जबकि तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
Uttar Pradesh | 3 died, 1 injured after 2 motorcycles collided with each other in the village Manpur Police Station in Sitapur district. The injured has been referred to the hospital: Additional Superintendent of Police Rajeev Dixit, Sitapur
(29.12) pic.twitter.com/5sAFTHy6vE— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) December 29, 2022
हादसे में मरने वालों की पहचान शोएब (35), शादाब (25) और मोबिन (28) के रूप में हुई है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बिसवां निवासी शोएब एक होटल में काम करता था। वह गुरुवार रात को अपने भांजे शादाब के साथ बाइक से अपनी बहन के गांव भूलनपुर से लौट रहा था। रास्ते में घना कोहरा था।
इसी दौरान लहरपुर-बिसवां मार्ग पर सामने से एक अन्य बाइक पर मोबिन और शिवकुमार आ रहे थे। तभी दोनों बाइकों में आमने सामने की टक्कर हो गई। सीतापुर के पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में तीन बाइक सवारों की मौत हो गई है। जबकि शिवकुमार गंभीर रूप से घायल है। उसे पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: