UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सीतापुर (Sitapur) जिला पुलिस ने शनिवार को फैय्याज आलम और उसके बेटे जहीर के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (National Security Act) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि दिसंबर 2021 में फैयाज की अपनी बेटी शबरीन और उसके कथित प्रेमी रंजीत की निर्मम हत्या कर दी थी। तब पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करके जेल भेजा था।
दिसंबर 2021 में हुए था दोबरा हत्याकांड
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक थाना कोतवाली टीपी सिंह ने बताया कि 24 दिसंबर 2021 को थाना क्षेत्र के गांव मुस्तफाबाद से सूचना मिली थी कि शबरीन (उम्र 20) नाम की एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। वहीं घटना के बाद से शबरीन का पिता और भाई फरार थे।
पहले प्रेमी को मारा-फिर बेटी को लटकाया
थाना प्रभारी ने कहा कि शबरीन की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला था कि उसका पहले गला घोंटा गया और फिर उसे आत्महत्या का रूप देने के लिए फांसी पर लटका दिया गया। जांच से यह भी सामने आया था कि शबरीन, रंजीत नाम के एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग में थ। घटना के बाद रंजीत भी लापता था। पुलिस ने बताया कि छह दिन बाद शारदा नदी से रंजीत का शव बरामद किया।
गांव में तैनात रही थी पीएसी
मामले की गंभीरता से जांच के बाद पुलिस ने बताया कि फैय्याज और जहीर ने पहले रंजीत की हत्या की थी। फिर उसके शव को शारदा नदी में फेंक दिया था। इसके बाद उन्होंने घर आकर शबरीन की हत्या कर दी और उसके शव को फंदे से लटका दिया। घटना के बाद गांव में सांप्रदायिक तनाव हो गया था। कई दिनों कर गांव में पुलिस और पीएसी तैनात की गई थी। इसी मामले में पुलिस ने दोनों हत्यारोपी पिता-बेटे के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई की है।
संबंधित खबरें
हिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
8 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
11 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
16 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
17 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
18 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines