Uttar Pradesh Sitapur News: (बसंत मिश्रा, सीतापुर) उत्तर प्रदेश के सीतापुर से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, दुल्हन अपने दूल्हे के इंतजार में मेहंदी लगाकर सज-धजकर बैठी थी। मेहमान बारात के आने का इंतजार कर रहे थे। लेकिन, घरातियों और मेहमानों का उस समय सब्र का बांध टूट गया, जब देर रात तक दूल्हा बारात लेकर नहीं पहुंचा। मामला सीतापुर जिले के रामकोट थाना इलाके का है। रामकोट थाना क्षेत्र के नवीन चौक निवासी विजय विनोद मिश्रा के पुत्र अभिषेक मिश्रा का विवाह 2 मार्च को राधा मिश्रा के साथ तय हुआ था। बताया जाता है कि देर रात तक वर पक्ष बारात लेकर लड़की वालों के यहां नहीं पहुंचा तो परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस काफी देर बाद दूल्हे को लेकर बारातघर पहुंची।
लड़की ने शादी से किया इनकार
इस बीच लड़का और लड़की पक्ष के बीच जमकर विवाद हुआ। आरोप है कि लड़के की यह दूसरी शादी थी और उसने दहेज में 5 लाख रुपये ज्यादा नहीं मिलने पर शादी तोड़ दी। दोनों पक्षों के विवाद के बाद लड़की ने शादी करने से इनकार कर दिया। लड़की पक्ष का कहना है कि इस दौरान दूल्हे की दूसरी शादी का पता चला, जिसके बारे में पूछने पर लड़का अनजान बन गया। दोनों पक्षों के बीच गेस्ट हाउस में काफी देर तक विवाद चला। जानकारी के मुताबिक, लड़के के पिता की टाइल्स की दुकान है और लड़का भी उसी दुकान में काम करता है।
पीड़ित परिवार ने लगाया 5 लाख रुपये की डिमांड का आरोप
वहीं, लड़की पक्ष का आरोप है कि दूल्हे पक्ष को दहेज के रूप में 10 लाख रुपये दिए गए थे, लेकिन 5 लाख की और डिमांड करने लगे, जिसे पूरा न करने पर लड़का बारात लेकर नहीं पहुंचा। देर रात तक चले विवाद के बाद शादी टूट गई। लड़की के पिता ने बताया कि देर रात कर बारात नहीं पहुंची। लड़की के फूफा दीपक ने बताया कि 12 बजे तक बारात नहीं आई। हमलोग फोन करके पूछ रहे थे, तो वे लोग कह रहे थे कि आ रहे हैं, लेकिन 12 बजे तक नहीं आए। फिर हमलोगों ने पुलिस से शिकायत की।
शादी के समय घर से भाग गया दूल्हा
उन्होंने बताया कि लड़के वालों का घर बारातघर से 100 मीटर की दूरी पर ही है। जब लड़का नहीं पहुंचा तो हमलोगों ने वहां जाकर देखा, तो वहां पर वे लोग मौजूद नहीं थे। उनकी माताजी से पूछने पर पता चला कि लड़का भाग गया है। मिल ही नहीं रहा है। फिर 12 बजे लड़के को खोजकर पुलिस वाले लेकर आए। इसके बाद वर पक्ष ने 5 लाख और देने की डिमांड की। उन्होंने बताया कि पुलिस वाले उल्टा हमारे लोगों को ही धमका रहे थे। इसके बाद लड़की ने ही शादी से इनकार कर दिया।
पुलिस को नहीं की गई लिखित शिकायत
हालांकि, इस मामले में पुलिस को अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। प्रभारी निरीक्षक जंग बहादुर पांडे ने बताया कि दोनों पक्षों के विवाद हुआ था जिसके बाद पुलिस गई थी, शादी टूट गई है। शिकायत मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
नारीशक्ति के सशक्तिकरण से उज्ज्वल होगा भविष्य: CM योगी आदित्यनाथ
35 mins agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
1 hr ago'यह मर्डर नहीं, आत्महत्या थी', इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने
2 hrs agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
2 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
3 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
13 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
14 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
16 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
17 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines