महिला के सिर-हाथ-पैर काटकर खेत में फेंकने वाला पति गिरफ्तार, पुलिस ने जानी हकीकत तो कांप गई रूह

Sitapur Murder Case

Uttar Pradesh News in Hindi: सीतापुर। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सीतापुर (Sitapur) जिले में मिले महिला के शव की शिनाख्त करते हुए पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा किया है। पुलिस ने मृतक महिला के पति और उसके एक दोस्त को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। बता दें कि 9 नवंबर को पुलिस ने एक खेत से महिला का शव बरामद किया था। उसकी हत्या करने के बाद सिर, एक हाथ और एक पैर गायब थे।

विज्ञापन

पति और उसका साथी गिरफ्तार, किया खुलासा

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक सीतापुर के एसएसपी ने बताया कि शव की पहचान ज्योति उर्फ स्नेहा पत्नी पंकज मौर्य के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए महिला के पति पंकज मौर्य और उसके साथी दुर्जन पासी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ की तो पुलिस के भी होश उड़ गए।

विज्ञापन

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1594985497616879616

ड्रग्स लेती थी, अनजान लोगों के साथ रुकती थी

जिले के एसएसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों से गहनता से पूछताछ की गई थी। आरोपी पंकज ने बताया कि काफी समय पहले उसकी ज्योति उर्फ स्नेहा से शादी हुई थी। कुछ समय तो सब सही रहा, लेकिन बाद में हालात बिगड़ने लगे। उसने पुलिस को बताया कि पत्नी ड्रग्स लेने लगी थी। इतना ही नहीं कई दिनों तक घर से लापता रहती थी। आरोप है कि इस दौरान वह अनजानों के संपर्क में भी रहती थी। काफी दिनों से दोनों के रिश्ते में कटास भी आ गई थी।

विज्ञापन

खेत में इस हाल में मिला था शव

बता दें कि घटना सीतापुर के गुलरिहा क्षेत्र की थी। यहां एक महिला का शव स्थानीय लोगों ने देखा था। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जानकारी के मुताबिक शव काफी बुरी स्थिति में था। पुलिस भी हैरान रह गई थी। पुलिस ने बताया था कि शव का सिर, एक हाथ और एक पैर गायब थे। पुलिस आसपास के इलाके में शरीर के बाकी अंगों की तलाश कर रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ