हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

मैनपुरी उपचुनाव से पहले शिवपाल यादव की सुरक्षा घटाई गई, पहले मिली थी Z कैटेगरी सिक्योरिटी

विज्ञापन

UP News: उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रमुख शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) की सुरक्षा (Security) को घटा दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पहले उन्हें Z श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई थी, जो अब घटाकर Y श्रेणी की कर दी गई है। बता दें कि कुछ समय पहले सपा के कद्दावर नेता रहे आजम खान की सुरक्षा भी घटाई गई थी।

प्रदेश पुलिस के सुरक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक उत्तर प्रदेश पुलिस के सुरक्षा विभाग ने एक बयान में कहा है कि विधायक और पीएसपी प्रमुख शिवपाल यादव की सुरक्षा Z श्रेणी से घटाकर Y श्रेणी कर दी गई है। बता दें कि यह घोषणा 5 दिसंबर को होने वाले मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव से कुछ दिन पहले की गई है। मैनपुरी लोकसभा सीट काफी लंबे समय से यादव परिवार के पक्ष में रही है।

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1597136410368413698

वर्ष 2018 में मिली थी Z श्रेणी की सुरक्षा

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वर्ष 2018 में सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के बाद शिवपाल यादव को Z श्रेणी की सुरक्षा दी गई थी। लेकिन अब किन्हीं कारणों से उनकी सुरक्षा को कम कर दिया गया है। हालांकि राजनीति के गलियारों में इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। बता दें कि पिछले दिनों मैनपुरी उपचुनाव की घोषणा के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव और डिंपल यादव ने चाचा शिवपाल से मुलाकात की थी।

आजम खान की भी कम की थी सुरक्षा

बता दें कि कुछ माह पहले समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता रहे आजम खान की सुरक्षा में भी कटौती की गई थी। इसके बाद आजम खान की ओर से खुद की जान को खतरा बताते हुए प्रदेश सरकार से सुरक्षा की मांग की गई थी। सुरक्षा ने मिलने पर उन्होंने बची हुई सुरक्षा को भी वापस कर दिया था।

Z श्रेणी की सुरक्षा

  • कुल 22 जवान होता हैं। (NSG, CRPF, ITBP के जवान शामिल होते हैं)
  • मंत्रियों, सांसदों और वीआईपी को दी जाती है।

Y श्रेणी की सुरक्षा

  • कुल 6 से 8 जवान शामिल होते हैं। (इनमें 2 कमांडो और बाकी स्थानीय पुलिस कर्मी शामिल होते हैं)
  • यह सुरक्षा विधायकों व अन्य को दी जाती है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें