Prayagraj News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के प्रयागराज (Prayagraj) से पूर्व बाहुबली सांसद अतीक अहमद (Atiq Ahmed) की पत्नी शाइस्ता परवीन मेयर का चुनाव लड़ेंगी। शुक्रवार को उन्होंने प्रयागराज में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इसका ऐलान किया। साथ ही उन्होंने जेल से अतीक अहमद द्वारा भेजा गया पत्र भी पड़कर सुनाया।
ओवैसी और मायावती से लेंगी समर्थन
शुक्रवार को पूर्व बाहुबली सांसद अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह प्रयागराज से मेयर का चुनाव लड़ेंगी। इसके लिए AIMIM और बसपा से समर्थन लेकर चुनाव लड़ने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही मायावती से मुलाकात करेंगी। इस बारे में बात करेंगी।
विधानसभा चुनाव लड़ने का भी किया था एलान
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शाइस्ता परवीन ने इससे पहले विधानसभा चुनाव लड़ने का भी ऐलान किया था। उन्हें असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी से टिकट भी दिया गया था, लेकिन उन्होंने नामांकन नहीं किया था। अब उन्होंने कहा है कि वह सांसद जी (अतीक अहमद) से मिलने के लिए गुजरात गई थी। जहां उन्होंने मेयर का चुनाव लड़ने के लिए बोला है।
पत्र में मैनपुरी चुनाव के लिए भी कही बातें
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने गुजरात की साबरमती जेल में बंद अपने पति अतीक अहमद की ओर से भेजा गया एक पत्र भी पढ़कर सुनाया। पत्र में मैनपुरी उपचुनाव को लेकर भी अतीक ने अपनी राय लिखी है। शाइस्ता परवीन ने बताया कि वह सीएम योगी से भी जल्द मुलाकात करेंगी। सीएम की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि वह जिले के दो अधिकारियों की उनसे शिकायत करेंगी।
संबंधित खबरें
'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
1 hr agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
1 hr agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
2 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
3 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
7 hrs agoUP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
8 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
9 hrs agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
9 hrs agoपूजा कर रही मुस्कान, साहिल परेशान... ब्लू ड्रम मर्डर में आज सजा का फैसला
10 hrs agoसीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines