हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

हवालात में बंद युवक ने खुद को लगाई आग, SP जीआरपी ने थानेदार के खिलाफ लिया बड़ा एक्शन

विज्ञापन

UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के शाहजहांपुर (Shahjahanpur) जिले में शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक थाने की हवालात (Lock-up) में कथित तौर पर मोबाइल चोरी के आरोप में बंद एक युवक ने खुद को आग के हवाले कर लिया।

हवालात से निकली आग की लपटों को देख हड़कंप मच गया। आनन-फानन में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं थानेदार और एक पुलिस कर्मियों को निलंबित किया गया है।

पुलिस का दावा- CCTV में दिखा था रहमान

जानकारी के मुताबिक घटना शाहजहांपुर के जीआरपी थाने की है। यहां रहमान नाम के युवक पर रेलवे स्टेशन से मोबाइल चोरी करने का आरोप लगा था। इसलिए पुलिस ने उसे पकड़ा था। बताया जा रहा है कि रहमान स्टेशन से मोबाइल फोन उठाते हुए सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुआ है। गिरफ्तारी के बाद जीआरपी पुलिस ने रहमान को हवालात में बंद कर दिया।

विज्ञापन

इसी बीच शुक्रवार सुबह रहमान ने हवालात के अंदर खुद को आग के हवाले कर दिया। हवालात से आग की लपटें और धुआं निकलता देख हड़कंप मच गया। ड्यूटी पर तैनात पुलिस वालों ने आनन-फानन में उसे हवालात से बाहर निकाला गया और मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

SP जीआरपी ने थानेदार को निलंबित किया

वहीं रहमान के परिवार वालों ने जीआरपी पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रहमान का आरोप है कि उसे हवालात में थर्ड डिग्री दी गई। वहीं घटना की जानकारी होने पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पूरे मामले की जांच की। एसपी जीआरपी पूजा यादव ने बताया कि लापरवाह पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करते हुए शाहजहांपुर जीआरपी थाना इंचार्ज और एक सिपाही को निलंबित किया गया है।

विज्ञापन

मामले की जांच कराई जा रही है। वहीं घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसका इलाज चल रहा है। पुलिस इस बात की बी जांच करेगी कि रहमान चोरी का आरोपी है या नहीं। सभी साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola