उत्तर प्रदेश में बुधवार देर शाम तेज आंधी तूफान कई लोगों के लिए काल बन कर आया. इस दौरान कई बड़े-बड़े पेड़ जड़ से उखड़ गए और कई जगह कच्चे घर जमींदोज हो गए. वहीं, यूपी में कल कई जगहों पर घरों की दीवारें गिरने भी कई घटनाएं सामने आई हैं और मलबे में दबकर कई लोगों की मौत हो गई. उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में इस आंधी-तूफान में 54 लोगों की मौत हो गई. इसके अलावा आकाशीय बिजली गिरने के कारण भी कई लोगों की मौत की खबर सामने आई है.
मिली जानकारी के अनुसार, यूपी के भदोही जिले में भीषण आंधी-तूफान की वजह से हुई घटनाओं के कारण 15 लोगों की मौत हुई और आठ लोग घायल हुए. इस प्राकृतिक आपदा से 16 मवेशियों की भी जान गई है. शाम को करीब 5 बजकर 30 मिनट पर मौसम ने अचानक करवट ली और तेज हवाएं चलने लगीं. वहीं, कई जगहों पर बिजली के खंभे भी गिरे.
भदोही में ही कई जगहों पर पेड़ गिरे और 15 लोगों की मौत हुई है. भदोही के सुरियावां थाना क्षेत्र के खरगसेनपट्टी में एक मकान पर पेड़ गिरने के कारण एक महिला और उसकी दो बेटियों की मौत हो गई. औराई थाना क्षेत्र में भी पेड़ गिरने से उसके नीचे खड़े लोगों की जान चली गई.
यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश में भारी बारिश और आंधी से हुए नुकसान पर मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान
जिलाधिकारी ने की मौत की पुष्टि
बता दें कि जिलाधिकारी शैलेश कुमार ने जिले में आए आंधी-तूफान के कारण 15 लोगों की मौत की पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि इस दौरान आठ लोग घायल हुए हैं और घायलों का इलाज अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों में जारी है. तीन की हालत गंभीर है और उन्हें बीएचयू (वाराणसी) के लिए रेफर कर दिया गया है.
मिर्जापुर में भी हुई 10 लोगों की मौत
वहीं, जिलों के लिहाज से देखें, तो प्रयागराज में 16 और मिर्जापुर में 10 लोगों की मौत हुई है. मिर्जापुर में तेज आंधी-तूफान के कारण 10 मौतों की पुष्टि जिला प्रशासन ने कर दी है. मौत की सात घटनाएं अकेले मिर्जापुर सदर तहसील में हुई हैं. चुनार तहसील में तीन लोगों की मौत हुई है. जिसे में कई जगहों पर खंभे, पेड़ और घरों की कच्ची दीवार गिरने की भी कई घटनाएं हुईं. वहीं, फतेहपुर जिले में 9, हरदोई में 2, कानपुर देहात और कौशांबी में 1-1 की मौत की घटना सामने आई है.
संबंधित खबरें
यूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
44 mins agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 hr agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
4 hrs agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
4 hrs agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
6 hrs agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
9 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
19 hrs agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
1 day agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
1 day agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines