UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में शराब के शौकीनों (Liquor Lovers) के लिए अच्छी खबर है। नए साल से सरकार ऐसी नीति (Liquor Policy) लेकर आने वाली है, जिससे शराब के ठेकेवाले (Liquor Shop) बोतल की कीमत से ज्यादा पैसे नहीं ले सकेंगे। अगर ज्यादा पैसे लिए तो उनकी खैर नहीं होगी।
जानकारी के मुताबिक यूपी में अगले साल से बीयर या शराब की बोतल पर कीमत से ज्यादा पैसे लेना दुकानदारों को महंगा पड़ सकता है, क्योंकि अब पहले से निर्धारित जुर्माने को दोगुना से ज्यादा बढ़ाकर करीब 2 लाख रुपये किए जाने पर विचार चल रहा है।
पहले 75 हजार रुपये था जुर्माना
वर्तमान में विभाग ग्राहकों से ज्यादा पैसे वसूलने वाले खुदरा विक्रेताओं पर 75,000 रुपये का जुर्माना लगाता है। जबकि दूसरी बार शिकायत मिलने पर उसका लाइसेंस रद्द कर दिया जाता है। अब आबकारी विभाग अगले वित्त वर्ष की नई नीति पर काम कर रहा है। विभाग खुदरा विक्रेताओं पर जुर्माना बढ़ाने के अलावा स्थानीय आबकारी अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने के लिए एक प्रणाली विकसित करने पर भी विचार कर रहा है।
इन शराब की दुकानों पर ज्यादा लेते हैं पैसे
विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कई बार देखा है, रेलवे स्टेशनों, बस स्टेशनों और राजमार्गों के पास की शराब की दुकानों पर ज्यादा शुल्क लेने की शिकायतें आती हैं। क्योंकि यहां वे लोग पहुंचते हैं जो यात्रा करते हैं, इसलिए बीयर कैन या शराब की बोतल पर 10 या 20 रुपये ज्यादा लेने का स्वभाव हो जाता है। कई बार ग्राहक की ओर से कीमत को लेकर बहस होने पर वह नमकीन या स्नैक्स का पैकेट पकड़ा देते हैं।
व्यापार को आसान बनाने की तैयारी
वर्ष 2023-24 की आबकारी नीति के लिए जिन अन्य उपायों पर विचार किया जा रहा है, उनमें राज्य में व्यापार करने की शर्तों को आसान बनाना, खुदरा विक्रेताओं को हैंडहेल्ड ऑनलाइन डिवाइस से आवश्यक स्टॉक ऑर्डर करने के लिए एक आसान प्लेटफॉर्म प्रदान करना और बीयर-विदेशी शराब के स्टॉक की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करना शामिल है।
कीमतों के हिसाब से होंगे लोगो और लेबल
इसके अलावा विभाग एक वित्तीय वर्ष में शराब कंपनी की ओर से पेश किए जाने वाले नए वेरिएंट की संख्या को सीमित करने और लोगो (Logo) को मंजूरी देने की प्रक्रिया को मजबूत करने पर भी विचार कर रहा है। विभाग के अधिकारी ने बताया कि कई बार शराब कंपनियां बाजार में ज्यादा कीमत वाले वेरिएंट पेश करती हैं, जिनके लोगो और लेबल में अंतर करना मुश्किल है।
ग्राहकों और दुकानदार में होती है बहस
यूपी शराब व्यापारी कल्याण संघ के प्रवक्ता देवेश जायसवाल का कहना है कि हमने शराब के नए वेरिएंट के लिए पूरी तरह से अलग और अनोखे लेबल की मांग भी उठाई है। कई बार देखा गया है कि अलग-अलग कीमतों वाली शराब की बोतलों पर एक जैसे लोगो और लेबल होने पर ग्राहक और खुदरा विक्रेताओं में बहस हो जाती है।
संबंधित खबरें
यूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
4 hrs agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
20 hrs agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
20 hrs agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
23 hrs agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
1 day agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
1 day agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
1 day agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
1 day agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
1 day agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines