---विज्ञापन---

डेरा सच्चा प्रमुख गुरमीत राम रहीम का बागपत आश्रम बना छावनी, आने-जाने वालों की ऐसे हो रही है जांच

Baghpat News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बागपत (Baghpat) जिले में यूपी पुलिस की ओर से गुरमीत राम रहीम (Gurmeet Ram Rahim) के बिनौली स्थित आश्रम के बाहर भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। बता दें कि डेरा सच्चा सौदा आश्रम के मुखिया गुरमीत राम रहीम दुष्कर्म और हत्या के मामले में रोहतक की […]

---विज्ञापन---

Baghpat News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बागपत (Baghpat) जिले में यूपी पुलिस की ओर से गुरमीत राम रहीम (Gurmeet Ram Rahim) के बिनौली स्थित आश्रम के बाहर भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। बता दें कि डेरा सच्चा सौदा आश्रम के मुखिया गुरमीत राम रहीम दुष्कर्म और हत्या के मामले में रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहे हैं। उन्हें 40 दिन की पैरोल दी गई है। इस दौरान वह बरनावा आश्रम में रहेंगे।

पुलिस के साथ आश्रम प्रबंधन की बढ़ाई सुरक्षा

जिला पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि आश्रम के बाहर पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। वहीं शिविर के एक सेवादार ने बताया कि आश्रम में आने वाले अनजान लोगों की सघन तलाशी की जा रही है। इसके अलावा आश्रम के आसपास भीड़ जमा होने की भी इजाजत नहीं है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस तैनात है।

---विज्ञापन---

सभी की आईडी हो रही हैं चेक

आश्रम में नियमित आने जाने वालों के साथ सभी सेवादारों की आईडी चेक की जा रही हैं। सेवादारों को शिफ्ट के हिसाब से बदला जा रहा है। सुरक्षा को लेकर कोई भी शिफ्ट तीन घंटे से ज्यादा की नहीं रखी गई है। इसके अलावा आने वाले लोगों को स्कैन करने के लिए डिटेक्टर लगाए गए हैं। आश्रम में मोबाइल फोन ले जाने की भी अनुमति नहीं दी गई है।

सेवादारों की भी तलाशी शुरू

समाचार एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक आश्रम के मुख्य द्वार पर तैनात सेवादार लखवीर सिंह ने बताया कि आश्रम में सेवादारों की आवश्यकता होती है। यहां काम करने वाले सेवादारों की तलाशी ली जा रही है। वे जहां से आते हैं वहां भी जांच की जा रही है। इसके अलावा जिला प्रशासन की ओर से बी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।

---विज्ञापन---

40 दिन की पैरोल पर हुए हैं रिहा

डेरा सच्चा प्रमुख राम रहीम हाल ही में सुनारिया जेल से 40 दिन की पैरोल पर रिहा हुए हैं। डेरा प्रमुख के परिवार ने इसके लिए पैरोल की मांग करते हुए जेल अधिकारियों को आवेदन दिया था। रहीम को 17 जून को एक महीने की पैरोल मिली थी। बता दें कि वर्ष 2017 से हरियाणा की सुनारिया जेल में बंद हैं। जहां वह सिरसा स्थित आश्रम के दो महिला शिष्यों के साथ दुष्कर्म के आरोप में 20 साल की सजा काट रहे हैं।

First published on: Nov 13, 2022 06:41 PM
End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola