हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'पत्नी टॉर्चर करती, धमकी देती, जीना नहीं चाहता'; Sambhal के युवक ने सुसाइड नोट में बयां की आपबीती

UP Sambhal Gaurav Kumar Suicide: अतुल सुभाष और मानव शर्मा की तरह गौरव कुमार ने भी पत्नी से तंग आकर सुसाइड कर ली। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस के हाथ गौरव कुमार का सुसाइड नोट लगा है, जिसमें उसने आपबीती बयां की है।

विज्ञापन
Gaurav Kumar

Sambhal Man Committed Suicide: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में भी अतुल सुभाष और मानव शर्मा जैसा सुसाइड केस सामने आया है, जिसमें एक शख्स गौरव कुमार ने जहर खाकर सुसाइड कर ली, लेकिन मौत को गले लगाने से पहले से उसने 3 पेज का सुसाइड नोट लिखा, जिसमें उसने अपने दिल का दर्द बयां किया। सुसाइड करने के लिए पत्नी को जिम्मेदार ठहराया। पत्नी के जुल्मों की कहानी बताई।

पुलिस से पत्नी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की अपील की। पुलिस ने भी शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सुसाइड नोट के आधार पर गौरव के परिजनों की शिकायत पर FIR दर्ज कर ली। पुलिस ने गौरव की पत्नी, सास और साले को आरोपी बनाकर केस दर्ज किया है। गौरव के परिजनों के बयान दर्ज करके आरोपी पक्ष को पूछताछ के लिए थाने बुलाया, ताकि आगामी कार्रवाई की जा सके।

यह भी पढ़ें:Himani Narwal हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपी सचिन ने सुनाई मर्डर के बाद 3 घंटे की कहानी?

विज्ञापन

एक साल पहले हुई थी दोनों की शादी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के तहत आने वाले गांव मौसमपुर निवासी कृष्णपाल सिंह के पुत्र गौरव कुमार के रूप में हुई। वह 30 साल का था, लेकिन बीते दिन उसने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। उसने अपनी पत्नी प्रिया, सास नीलम और साले आकाश पर प्रताड़ित करने और सुसाइड करने के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। गौरव के पिता कृष्णपाल सिंह ने बताया कि प्रिया मुरादाबाद की रहने वाली है।

गौरव से उसकी शादी एक साल पहले आई हुई थी, लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के रिश्ते में तनाव आ गया। अचानक प्रिया अपने मायके चली गई। इसके बाद उसने गौरव से पैसे मांगने शुरू कर दिए। पैसे नहीं देने पर उसने दहेज प्रताड़ना के केस में फंसाने की धमकी दी। समझाने के बावजूद प्रिया अपनी ससुराल वापस नहीं आई। इन सभी कारणों से गौरव मानसिक तनाव में रहने लगा। इसी वजह से उसने सुसाइड करने जैसा कदम उठा लिया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:2 टुकड़ों में बंटी एक्सप्रेस ट्रेन, यात्रियों में मचा हड़कंप; दूसरी डिरेल होने से बची, जानें कब-कहां हुए हादसे?

सुसाइड नोट में क्या लिखा गौरव ने?

असमोली CO कुलदीप सिंह ने बताया कि गौरव कुमार ने 3 पेज का सुसाइड नोट छोड़ा है। इसमें गौरव ने लिखा कि मेरे साथ अन्याय हुआ। मैं अपनी पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर सुसाइड कर रह हूं। मेरी मौत के बाद मेरे परिवार को तंग नहीं किया जाए। मेरी मौत के पत्नी प्रिया जिम्मेदार है। उसे मेरी प्रॉपर्टी से कुछ न दिया जाए। मेरी सारी प्रॉपर्टी मेरे भाइयों में बांट दी जाए। वह 3 भाइयों में सबसे छोटा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola