UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में सपा कार्यकर्ता की गिरफ्तारी के बाद बवाल बढ़ता जा रहा है। भारी संख्या में सपा के कार्यकर्ता पुलिस मुख्यालय के सामने जुटे हैं। न्यूज एजेंसी के मुताबिक पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं में आमने-सामने की झड़प हो रही है।
पुलिस मुख्यालय के सामने पहुंचे सपा कार्यकर्ता
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक समाजवादी पार्टी के मीडिया सेल सदस्य और पार्टी कार्यकर्ता मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी हुई है। इसको लेकर लखनऊ में पुलिस मुख्यालय के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया जा रहा है। इस दौरान समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का पुलिस से आमना-सामना हो गया। दोनों ओर से झड़पें हो रही हैं। पुलिस ने मुख्यालय के सामने बैरिकेडिंग कर रखी है। सपा कार्यकर्ता इसे तोड़ने की कोशिश में हैं।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव पहुंचे हैं पुलिस मुख्यालय
बता दें कि मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी की सूचना पर समाजवादी पार्टी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ पुलिस मुख्यालय पहुंचे थे। यहां अधिकारियों की ओर से चाय की पेशकश पर अखिलेश यादव ने इनकार कर दिया था। कहा था कि मैं यहां की चाय नहीं पीऊंगा। जहर दे दिया तो, मुझे भरोसा नहीं है।
लकनऊ पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी का आधार
अखिलेश यादव के पुलिस मुख्यालय पहुंचने से पहले भारी संख्या में सपा के कार्यकर्ता यहां पर मौजूद थे। कार्यकर्ता सुबह से ही विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं लखनऊ पुलिस का कहना है कि मनीष जगह अग्रवाल की ओर से ट्विटर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। उनके खिलाफ तीन मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
2 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
3 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
4 hrs agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
8 hrs agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
8 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
10 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
11 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
12 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
14 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines