'A फॉर अखिलेश, D फॉर डिंपल...,' सहारनपुर की PDA पाठशाला पर चला पुलिस का डंडा

सहानपुर की पीडीए पाठशाला पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। कुछ लोगों ने पीडीए पाठशाला को लेकर धार्मिक भवनाएं आहत करने का आरोप लगाया था। इसके बाद इस मामले में ये कार्रवाई की गई है।

Saharanpur PDA Paathshala

सपा नेता फरहाद आलम गाड़ा की पीडीए पाठशाला (Image Credit-News24)

Saharanpur PDA Paathshala: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एक और पीडीए पाठशाला का खुलासा हुआ है। सहारनपुर के थाना कोतवाली में अनाधिकृत रूप से पीडीए पाठशाला चलाई जा रही थी। जिसमें बच्चों का पढ़ाया जा रहा था। पाठशाला में बताई जा रही बातों से स्थानीय लोगों की भावनाएं आहत हुई। इसके बाद थाना कोतवाली देहात में इसको लेकर तहरीर दी गई। जिसके चलते कोतवाली देहात पुलिस ने कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि यह पाठशाला सपा नेता फरहाद आलम गाड़ा की ओर से चलाई जा रही थी।

पीडीए में क्या पढ़ाया जा रहा है?

सपा नेता की ओर से यह पीडीए पाठशाला मल्हीपुर रोड़ नया गांव सिद्धपुरा में चलाई जा रही थी। स्कूल में बच्चों को ए फॉर अखिलेश, बी फॉर बाबा साहब, सी फॉर चौधरी चरण सिंह और डी फॉर डिंपल पढ़ाया गया। सपा नेता ने कहा कि यह अभियान सरकार की शिक्षा नीतियों को लेकर शुरू किया गया है। ताकि गरीब बच्चे शिक्षा से वंचित नहीं रहें। पीडीएफ कक्षा में बच्चों को उनके अधिकारों, महापुरुषों और नेताओं के बारे में जानकारी दी जा रही है।

अखिलेश यादव ने दिया था निर्देश

बता दें कि यूपी सरकार ने राज्य में ऐसी स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया है जहां पर बच्चों की संख्या शून्य या न के बराबर है। ऐसी स्कूलों को क्षेत्र की ही बड़ी स्कूलों में मर्ज किया जा रहा है। सरकार की इस घोषणा के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने यूपी में कार्यकर्ताओं को पीडीए पाठशाला आयोजित करने का निर्देश दिया। इसी क्रम में सहारनपुर में भी पीडीए पाठशाला आयोजित की गई। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अब मामला दर्ज किया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ